नालंदा। नालंदा जिलान्तर्गत पयर्टक स्थल राजगीर धारा चौक के समीप मंगलवार को वाल श्रम कल्याण विभाग के पदाधिकारियों नें भिक्षाटन कर रहें 14 बच्चों को मुक्तकराकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
घटना के संबंध में बाल श्रम कल्याण पदाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि पयर्टक स्थल राजगीर में थाना चौक के समीप अनाथ बच्चे भिक्षाटन कर रहें हैं। इस रैकेट का संचालन कोई गैंग कर रहा है । उक्त अन्य कई सूचना पर जिला प्रशासन के निर्देशन में एक धावादल गठित कर जांच की गयी जिसमें 14बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों की उम्र 10-14 वर्ष बताया जा रहा है। बच्चों के बारे में विस्तृत जानकारी नही मिल पाया है कि बच्चे जिले के या बाहर के भटके है। इस बिंदु पर पुलिस की सहयोग सें जांच पाताल किया जा रहा है। नालंदा जिले में भिक्षाटन कर रहें एक साथ चौदह बच्चों को पढ़
जानें जिलान्तर्गत हर क्षेत्र में खलबली मच गयी है।सभी बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक प्राथमिकी राजगीर थाने में दर्ज की गयी है। राजगीर थानाध्यक्ष नें बताया कि इस कुकृत्य के पीछे कौन सा गैंग है इसका उद्भेदन जल्द ही कर लिया जायेगा।