Atal Pension Yojana 2025: अटल पेंशन योजना की शुरुआत देश के गरीब नागरिक और असंगठित नागरिकों के लिए किया गया था। इस योजना के जरिए भारत सरकार लोगों को हर महीने ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन देती है। जिस व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा है वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। इस योजना के जरिए चाहे महिला हो या पुरुष दोनों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के द्वारा हर महीने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पेंशन मिलती है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 18 साल की उम्र के बाद इस योजना में इन्वेस्ट करना शुरू करना होगा। जैसे ही आपकी उम्र 60 वर्ष होगी आपको हर महीने पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। Atal Pension Yojana 2025 आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी छोटी से छोटी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ना होगा। आईए जानते हैं इस योजना के बारे में।
Atal Pension Yojana 2025: Overview
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना (APY) |
शुरू हुआ | 9 मई 2015 |
किसके द्वारा शुरू हुआ | भारत सरकार |
आर्टिकल | Atal Pension Yojana 2025 |
लाभार्थी | गरीब और असंगठित परिवार |
पेंशन राशि | हर महीने ₹1000 से ₹5000 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन, ऑफलाइन |
ईयर | 2025-26 |
ऑफिसियल वेबसाइट | india.gov.in |
अटल पेंशन योजना 2025 क्या है?
अटल पेंशन योजना हर एक भारतीय नागरिक के लिए कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इसी योजना की शुरुआत देश में 9 मई 2015 को हुई थी। इस योजना का लाभ इस योजना में आवेदन करने वाले हर एक व्यक्ति को दिया जाता है। जिन्हें हर महीने ₹1000 से ₹5000 की पेंशन मिलती है। Atal Pension Yojana 2025 हर महीने पेंशन लेने के लिए व्यक्ति को हर महीने कुछ अमाउंट इन्वेस्ट करना होता है। जैसे ही व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष होती है, हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन दी जाती है। आप आगे जाकर जितनी पेंशन लेना चाहते हैं, उसके हिसाब से आपको हर महीने अमाउंट भरना होगा।
Atal Pension Yojana 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक सबसे पहले भारत का निवासी होना चाहिए।
- लाभ लेने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से 40 वर्ष के बीच हो।
- दुकानदार, किसान, ड्राइवर और श्रमिक आदि व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
- 1 अक्टूबर 2022 से अगर, कोई व्यक्ति आयकर दाता है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।
Atal Pension Yojana 2025 योजना की जरूरी गाइडलाइन
Atal Pension Yojana 2025 की कुछ गाइडलाइन के बारे में जानकारी होना जरूरी है, जो आपको नीचे दी गई है।
- किसी भी बैंक ब्रांच, डाकघर या बैंक के माध्यम से प्रदान किए डिजिटल ऑनबोर्डिंग के जरिए योजना में शामिल हो सकते हैं।
- योजना के लिए खाता खोलते वक्त, नॉमिनी और पति-पत्नी का नाम दर्ज करना जरूरी है।
- सेविंग बैंक खाते में ऑटो डेबिट सुविधा होनी चाहिए। जिससे योजना में हर महीने पैसे ऑटोमेटिक जमा होते रहे।
Atal Pension Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- व्यक्ति का आधार कार्ड
- व्यक्ति का सेविंग बैंक खाता
- डाकघर सेविंग अकाउंट
Atal Pension Yojana 2025 Online Apply
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके बैंक खाते की नेट बैंकिंग चालू होना जरूरी है। अगर नहीं है तो आप बैंक ब्रांच जाकर नेट बैंकिंग चालू करवा सकते हैं। उसके बाद आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आपको अपने बैंक की नेट बैंकिंग लॉगिन करनी है।
- उसके बाद अटल पेंशन योजना लिंक पर क्लिक करें।
- फिर खाता नंबर, आधार कार्ड, ईमेल और पेंशन अमाउंट सेलेक्ट करें।
- फिर अपनी सभी पर्सनल जानकारी दर्ज करें।
- उसके बाद अपने माता-पिता की और नॉमिनी की जानकारी दर्ज करें।
- फिर पेंशन सेलेक्ट करें जीतने की आप पेंशन हर महीने लेना चाहते हैं।
- eSign फार्म पर क्लिक करें और आधार कार्ड के द्वारा eSign पूरा करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
- आवेदन फार्म में समस्या आती है, तो आप अपने बैंक शाखा से जानकारी ले सकते हैं।