• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Yoga

भाग्यश्री का थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट,- bhagyashree ka three step chair workout

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in Yoga
0
भाग्यश्री का थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट,- bhagyashree ka three step chair workout
Share on FacebookShare on Twitter

अक्सर भाग्यश्री वेटलॉस को लेकर नई-नई टिप्स बताती हैं। हाल ही में वे फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए सिंपल थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट लेकर आई हैं, जिसकी मदद से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न करके वेटलॉस में मदद मिलती है।

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मैंने प्यार किया फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी भाग्यश्री अक्सर मज़ेदार वर्कआउट और रेसिपीज़ की रील्स शेयर करके लोगों के संपर्क में बनी रहती है। अक्सर वेटलॉस को लेकर वो नई-नई टिप्स बताती हैं। हाल ही में वे फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए सिंपल थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट लेकर आई हैं, जिसकी मदद से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न करके वेटलॉस में मदद मिलती है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के ज़रिए वो बता रही हैं कि किस तरह कुर्सी से उठने की ज़रूरत नहीं है और बैठे-बैठे वेटलॉस कर सकते हैं (Bhagyashree three chair workout) ।

वेटलॉस के लिए भाग्यश्री का थ्री स्टेप चेअर वर्कआउट (Bhagyashree three step chair workout)

भाग्यश्री बताती हैं कि फिट रहने और दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए सभी को व्यायाम अवश्य करना चाहिए। 56 साल की उम्र में फिटनेस आइकन बनकर उभर रही ये फिल्मी हस्ती कुर्सी पर बैठकर एक के बाद एक तीन एक्सरसाइज करती नज़र आ रही हैं। इसमें सीटेड क्लैप्स, नी एल्बो ट्विस्ट और सीटेड लेग रेज शामिल है। इनकी मदद से पेट पर जमा चर्बी कम करके शरीर को टोन और एक्टिव बनाया जा सकता है। साथ ही इससे शरीर को लचीलापन भी बना रहता है और कोर मसल्स की मज़बूती बढ़ जाती है।

Bhagyashree bata rahi hai chair pose ke fayde
चेयर एक्सरसाइज की मदद से पेट पर जमा चर्बी कम करके शरीर को टोन और एक्टिव बनाया जा सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

जानें इन तीनों एक्सरसाइज़ को करने का तरीका (Chair exercise for weight loss)

1. सीटेड क्लैप्स (Seated claps)

बैठकर तालियां बजाने वाली इस एक्सरसाइज़ को करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से टांगों की मज़बूती बढ़ती है और लोअर बॉडी में जमा फैट्स से राहत मिल जाती है। इसे करने से तनाव को भी कम किया जा सकता है।

सीटेड क्लैप्स करने का तरीका

  • सीटेड क्लैप्स यानि बैठकर तालिया बजाने की प्रक्रिया। इसे करने के लिए एक कुर्सी पर बैठ जाएं और शरीर को आगे की ओर लाएं।
  • दोनों पैरों को मज़बूती से ज़मीन पर टिकाएं और बीच में गैप को मेंटेन रखें। इसके बाद बाजूओं को सामने की ओर लेकर जाएं।
  • गहरी सांस लें और ताली बजाएं, फिर बाजूओं को फैला लें और सांस छोड़ें। इसी स्टेप को शरी की क्षमता के अनुसार रिपीट करें
  • 20 बार 2 सेट्स में इसे करने से शरीर में जमा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है।
Chair pose heel pain ko kum karne mei hai kaargar
घुटनों को मोड़कर किए जाने वाले इस योगासन से शरीर में रक्त का प्रवाह नियमित बना रहता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. नी एल्बो ट्विस्ट (Knee elbow twist)

इस व्यायाम को खड़े होकर, कुर्सी पर बैठकर प्लैंक मुद्रा में किया जाता है। इससे लव हैंडल्स यानि कमर पर जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है। साथ ही शरीर का बैलेंस मेंटेन रहता है और कोर मसल्स की मज़बूती बढ़ती है।

जानें नी एल्बो ट्विस्ट करने का तरीका

  • इसे करने के लिए कुर्सी पर बैठ जाएं और फिर दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें। इसके बाद दोनों टांगों के मध्य गैप बनाएं।
  • अब दाई टांग को उपर उठाकर धड़ के पाए लेकर आएं। फिर बाई कोहनी को दाएं घुटने से छुएं। इसी प्रकार बाई टांग से भी पोज़ करें।
  • शरीर की क्षमता के मुताबिक इस व्यायाम का अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान सांस पर नियंत्रण को बनाए रखें।

3. सीटेड लेग रेज़ (Side leg raise)

इस व्यायाम को करने से टांगों पर जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है और पेट पर जमा फैट्स की समस्या भी हल होने लगती है। इससे शरीर का लचीलापन बना रहता है और पाचन संबधी समस्याएं भी हल होने लगती है।

जानें सीटेड लेग रेज़ की का तरीका

  • शरीर को कमर से सीधा कर लें और बिना किसी सहारे के आगे की ओर बैठें। उसके बाद टांगों में गैप को बनाए रखें।
  • अब दोनों हाथों से कुर्सी को पकड़कर रखें। उसके बाद दाईं टांग को आगे की ओर लेकर जाएं और फिर वापिस अपनी जगह पर रखें।
  • उसके बाद बाईं टांग को भी आगे ले जाकर पीछे जाएं। 15 बार 2 से 3 सेट्स में इसे करने से शरीर दिनभर एक्टिव और हेल्दी रहता है।
  • इससे कार्यक्षमता में सुधार आने लगता है और शरीर का लचीलापन बना रहता है।
Chair exercise se hoga weigth loss
इससे शरीर का लचीलापन बना रहता है और पाचन संबधी समस्याएं भी हल होने लगती है। चित्र:शटरस्टॉक

अक्सर काम के बढ़ने बोझ के चलते व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख पाता है, जिससे शरीर में फैट्स एकत्रित होने लगते है, जो मोटापे का कारण साबित होते हैं। ऐसे में कुर्सी पर मजबूती से बैठकर किए जाने वाले व्यायाम बॉडी फंक्शनिंग को संतुलित करके वेटलॉस में मदद करते हैं

Share76Tweet47

Related Posts

योग क्या है ? (what is yoga in hindi )

योग क्या है ? (what is yoga in hindi )

by Abhishek Suthar
June 27, 2025
0

योग क्या है ? (what is yoga in hindi ) योग एक प्राचीन और प्रभावशाली विधा है , जो शरीर,...

पद्मासन का अर्थ, करने की विधि, लाभ और नुकसान

पद्मासन का अर्थ, करने की विधि, लाभ और नुकसान

by Abhishek Suthar
June 19, 2025
0

पद्मासन का अर्थ, विधि, लाभ और नुकसान आइये जाने पद्मासन का अर्थ, इसे करने की विधि, और इसके अभ्यास से...

योग करने वाले को किस प्रकार का भोजन करना चाहिए ? know what is yogic diet ?

योग करने वाले को किस प्रकार का भोजन करना चाहिए ? know what is yogic diet ?

by Abhishek Suthar
June 19, 2025
0

आज के व्यस्त जीवन में योग हमें स्वास्थ्य और सुख-शांति के मार्ग की ओर ले जाता हैं, जिससे हम एक...

Office chair butt – ऑफिस चेयर बट

Office chair butt – ऑफिस चेयर बट

by Abhishek Suthar
June 19, 2025
0

ऑफिस चेयर बट के नाम से जानी जाने वाली एक समस्या है, जो लंबे समय तक बैठे रहने के कारण...

शलभासन योग की विधि और लाभ

शलभासन योग की विधि और लाभ

by Abhishek Suthar
June 19, 2025
0

शलभासन योग विधि, लाभ और सावधानियां आज हम आपके लिए शलभासन के फायदे लेकर आए हैं। शलभासन या पूर्ण शलभासन...

Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी, जेएसएसपी की परीक्षा अब दो चरण में होगा, ईंचागढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, हिंदू न्यास बोर्ड को दिये गये पैसे, अब ज्यादा पुलिसवालों को मिलेगा पुरस्कार, एनसीसी के कैडेट अब एसी ट्रेन में कर सकेंगे सफर, जानें, किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देखिये – video

June 23, 2025
saraikela kandra fraud-कांड्रा गुप्ता पेट्रोल पंप में5480 रुपए की धोखाधड़ी, कार व जार में पेट्रोल भरवाया, फ्रॉड एप्प से पेटीएम किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, देखिए video

saraikela kandra fraud-कांड्रा गुप्ता पेट्रोल पंप में5480 रुपए की धोखाधड़ी, कार व जार में पेट्रोल भरवाया, फ्रॉड एप्प से पेटीएम किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, देखिए video

June 19, 2025
Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में मनी सुमित्रानंदन पंत व रवींद्रनाथ ठाकुर की जयन्ती, काव्य कलश के तहत 31 कवियों ने किया स्वरचित कविताओं का पाठ

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में मनी सुमित्रानंदन पंत व रवींद्रनाथ ठाकुर की जयन्ती, काव्य कलश के तहत 31 कवियों ने किया स्वरचित कविताओं का पाठ

May 4, 2025
Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भव्य स्वागत, कहा – झारखंड सरकार बांग्लादेशियों को दामाद बनाकर रखी है, देखिये – video

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भव्य स्वागत, कहा – झारखंड सरकार बांग्लादेशियों को दामाद बनाकर रखी है, देखिये – video

June 23, 2025
LG Window AC: विंडो AC पर भारी गिरावट, सिर्फ ₹1700 में ऑर्डर… 500 की EMI पर गर्मी का मुँह तोड़ इलाज

LG Window AC: विंडो AC पर भारी गिरावट, सिर्फ ₹1700 में ऑर्डर… 500 की EMI पर गर्मी का मुँह तोड़ इलाज

0
HBSE Class 12th Previous Year Question Papers PDF

HBSE Class 12th Previous Year Question Papers PDF

0
gamharia vasanti durga puja- सतबोहनी में महाष्टमी पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 51 वर्षो से होती है वासंती दुर्गा पूजा

gamharia vasanti durga puja- सतबोहनी में महाष्टमी पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 51 वर्षो से होती है वासंती दुर्गा पूजा

0
छोटू सा डिजाइन और कीमत सिर्फ ₹11000… ये है नया TATA Portable AC, 30% पॉवर एफिशिएंट और 24 घंटे तूफानी कूलिंग के साथ

छोटू सा डिजाइन और कीमत सिर्फ ₹11000… ये है नया TATA Portable AC, 30% पॉवर एफिशिएंट और 24 घंटे तूफानी कूलिंग के साथ

0
बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे चिराग पासवान

July 1, 2025
जानें आपको 1 लाख 20 हजार मिलेंगे या नहीं

जानें आपको 1 लाख 20 हजार मिलेंगे या नहीं

July 1, 2025
321 अरब के टेलीकॉम घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री मोहन बस्नेत 25 लाख की जमानत पर रिहा

321 अरब के टेलीकॉम घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री मोहन बस्नेत 25 लाख की जमानत पर रिहा

July 1, 2025
Yamaha FZS FI V4 स्मार्ट फीचर्स और शानदार लुक्स के साथ 1.31 लाख से शुरू

Yamaha FZS FI V4 स्मार्ट फीचर्स और शानदार लुक्स के साथ 1.31 लाख से शुरू

July 1, 2025
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.