BPSC LDC Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 के लिए Lower Division Clerk (LDC) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिसमें सरकारी नौकरी के साथ अच्छा वेतनमान भी मिलेगा। BPSC द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 26 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बीपीएससी एलडीसी वैकेंसी 2025 से संबंधित और भी विस्तार पूर्वक जानकारी जानने के लिए नीचे हमारे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें एवं किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें।
BPSC LDC Vacancy 2025 :Overview
आर्टिकल का नाम | BPSC LDC Vacancy 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | गवर्नमेंट जॉब |
भर्ती संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) |
विज्ञापन संख्या | 43/2025 |
कुल पद | 26 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 8 जुलाई 2025 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
BPSC LDC Vacancy 2025 Latest Update
BPSC ने LDC भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरी तरह स्थायी है और 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा। यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 40,000 से कम रहती है तो प्रारंभिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी और सीधे मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।
BPSC LDC Vacancy 2025 कुल पद
इस भर्ती के तहत कुल 26 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पदों का आरक्षण बिहार सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों जैसे सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है।
Navodaya Vidyalaya Teacher Recruitment 2025: नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा मिल रही नौकरी, सैलरी भी शानदार, तुरंत भर दें फॉर्म
BPSC LDC Vacancy 2025 Important Link
- नोटिफिकेशन जारी: 1 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
- प्रारंभिक परीक्षा तिथि: 20 सितंबर 2025
- मुख्य परीक्षा की तिथि: बाद में घोषित होगी
बीपीएससी एलडीसी वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹600
- एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग: ₹150
BPSC LDC Vacancy 2025 Eligibility Criteria
- उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
- कंप्यूटर संचालन और टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
- किसी भी बोर्ड से 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
BPSC LDC Vacancy 2025 आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- कंप्यूटर या टाइपिंग कोर्स का प्रमाण पत्र
How To Apply Online BPSC LDC Vacancy 2025
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सबसे पहले आपको वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है और फिर वहां से अपना यूजर आईडी में पासवर्ड प्राप्त कर लेना है।
- अब आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना है और उसके बाद वैकेंसी के आवेदन फार्म को शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से पढ़ना एवं भरना है।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
BPSC LDC Vacancy 2025 का सिलेबस
BPSC LDC भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट। नीचे प्रत्येक चरण का संक्षिप्त सिलेबस दिया गया है:
प्रारंभिक परीक्षा (अगर लागू हो)
- परीक्षा प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
- कुल प्रश्न: 150
- अवधि: 2 घंटे 15 मिनट
- विषय:
- सामान्य अध्ययन
- सामान्य विज्ञान और गणित
- मानसिक योग्यता और तार्किक तर्कशक्ति
मुख्य परीक्षा
- प्रथम पत्र – सामान्य हिंदी
- निबंध लेखन
- संक्षेप लेखन
- व्याकरण
- अपठित गद्यांश
- वाक्य संशोधन
- द्वितीय पत्र – सामान्य ज्ञान (Objective)
- भारत और बिहार का इतिहास
- भारत का भूगोल
- समसामयिक घटनाएं
- भारतीय संविधान
- अर्थशास्त्र
- सामान्य विज्ञान
- खेल, पुरस्कार, महत्वपूर्ण दिवस
- तृतीय पत्र – गणित और मानसिक क्षमता (Objective)
- अंकगणितीय प्रश्न
- बीजगणित
- रेखागणित
- आंकड़ों की व्याख्या
- तार्किक तर्क
- पहेलियाँ
- श्रृंखला, रक्त संबंध
टाइपिंग टेस्ट
- हिंदी टाइपिंग: न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट
- टेस्ट अवधि: 10 मिनट
- टाइपिंग प्लेटफॉर्म: कंप्यूटर आधारित
- टाइपिंग में दक्षता जरूरी है, अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन नहीं होगा।
बीपीएससी एलडीसी वैकेंसी की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया मुख्यतः तीन चरणों में पूरी की जाएगी। यदि आवेदन संख्या 40,000 से अधिक होगी तो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, अन्यथा मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। अंतिम चयन कंप्यूटर टाइपिंग दक्षता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
BPSC LDC Vacancy 2025 वेतनमान
BPSC LDC पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे मैट्रिक्स के तहत ₹19,900 से ₹63,200 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और राज्य सरकार के अन्य अनुमन्य भत्ते भी मिलेंगे।