देवरिया। सपा कार्यालय पर कांशीराम की जन्म जयंती मनायी गयी साथ ही साथ सपा के पूर्व सांसद स्व० हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा जी की भी जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव व संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया।उपस्थितजनों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा की कांशीराम साहब पिछडों, दलितों व अल्पसंख्यकों के मुखर आवाज थे, दलित चेतना का जो कार्य मान्यवर कांशीराम साहब ने किया वह असाधारण कार्य था जो सामान्य व्यक्ति सपने मे भी कल्पना नहीं कर सकता।
उन्होंने उस समय दलित चेतना का बीडा उठाया जिस समय सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ चूं करना भी दुरुह व चुनौती भरा कार्य था पर बिना भय के उन्होने इस कार्य को पूरे प्राण प्रण से किया उनकी ताकत को कमजोर करने के लिए सामंतवादी सोच के लोगों ने कुछ उठा नही रखा। नेताजी ने उनके प्रत्येक संघर्ष मे उनका साथ दिया व पहली बार उन्हे सांसद बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिया जिसके फलस्वरुप इटावा से सांसद निर्वाचित हुए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम व हरिकेवल के विचारों को आत्मसात कर जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए परिवार को मजबूत करने का संकल्प लिया उसी मार्ग पर चलकर समाजवादी पार्टी शोषितो, वंचितों के हक की लडाई लडने को संकल्पित है। के सपनों का पूरा करने के लिए हमे 2027 मे सपा सरकार बनानी होगी।
बैठक में कुशीनगर के सपा जिलाध्यक्ष शुकुरल्लाह अंसारी के आसमयिक निधन पर शोक सभा कर गहरा दुख प्रकट किया गया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि एक बहुत ही अपने मजबूत साथी को आज हम लोगों ने खो दिया जिनकी कमी हमेशा पार्टी को खलेगी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी। बैठक में विजय यादव, हृदयनरायण जायसवाल, जयराम राजभर, बेचूलाल चौधरी, उदय प्रताप यादव, रंजना भारती, धर्मेन्द्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।