• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का खारान में सुरक्षा बलों के केंद्रीय शिविर पर हमला

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का खारान में सुरक्षा बलों के केंद्रीय शिविर पर हमला

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान के खारान शहर के बीचों-बीच स्थित पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के केंद्रीय शिविर पर बड़ा हमला हुआ है। हमले में हुए जान-माल की क्षति की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। उधर, सोराब में अज्ञात बंदूकधारियों ने संघीय सरकार के सुरक्षा कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके हथियार और वाहन छीन लिए। इस बीच, पूर्व बलोच छात्र नेता जुबैर बलोच को उनके पैतृक गांव मस्तुंग में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पाकिस्तान सुरक्षा बलों के छापे में उनकी मौत हो गई थी। खारान हमले और सोराब की घटना पर अभी तक कोई सरकारी बयान सामने नहीं आया है।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार खारान हमले की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने ली है। फ्रंट के प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने कहा कि गुरुवार दोपहर एक बजे लड़ाकों ने आधुनिक हथियारों और ग्रेनेड लांचरों के साथ खारान शहर के केंद्र में कब्जे वाले पाकिस्तानी बलों के केंद्रीय शिविर पर हमला किया। प्रवक्ता ने दावा किया कि इससे सुरक्षा बलों को काफी नुकसान हुआ है। फ्रंट बलोचिस्तान के गांवों, पहाड़ों, शहरों और राजमार्गों पर जबरिया कब्जा करने वाली पाकिस्तान की सेना को उखाड़कर ही दम लेगा।

सोराब की घटना की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। रिपोर्ट के अनुसार, सोराब तारिकी डैम इलाके में दर्जनों हथियारबंद लोगों ने हमला कर इलाके पर कब्जा कर लिया। इस दौरान हथियारबंद लोगों ने सीमा शुल्क विभाग के दो सरकारी वाहन, हथियार और अन्य सरकारी उपकरण छीन कर अधिकारियों को बंधक बना लिया। इसके अलावा हथियारबंद लोगों ने पास की लेवी और कस्टम चेक पोस्टों पर हमलाकर हथियार और रसद सामग्री लूट ली।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, दलबंदिन क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के हाथों मारे गए बलोच छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष, राजनीतिक कार्यकर्ता और वकील जुबैर बलोच की जनाजे की नमाज गुरुवार को उनके पैतृक गांव मस्तुंग में अदा की गई। इसके बाद बलोच को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया गया। इस मौके पर बलोच छात्र संगठन सहित विभिन्न प्रगतिशील राजनीतिक दलों के नेता, नागरिक समाज के प्रतिनिधि, लेखक, बुद्धिजीवी और अन्य विचारधारा के लोग मौजूद रहे।

बलोचिस्तान के राजनीतिक, सामाजिक और मानवाधिकार संगठनों ने जुबैर की हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि राज्य बलोचिस्तान में आवाजों को बलपूर्वक दबाने की कोशिश कर रहा है। बलोचिस्तान बार काउंसिल ने इस घटना के विरोध में पांच दिन तक अदालतों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। छात्र संगठन ने ने अपने पूर्व अध्यक्ष को “शहीद-ए-दागर” नाम दिया है।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Garena Free Fire Max Redeem Codes 23 March 2026: आज के नए कोड से फ्री डायमंड और शानदार स्किन पाएं

Garena Free Fire Max Redeem Codes 23 March 2026: आज के नए कोड से फ्री डायमंड और शानदार स्किन पाएं

March 23, 2026
2026 में Free Fire के लिए Best Sensitivity Settings: हर शॉट बनेगा Headshot

2026 में Free Fire के लिए Best Sensitivity Settings: हर शॉट बनेगा Headshot

March 23, 2026
Vivo X300 Ultra Leak: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही मचा रहा है धमाल

Vivo X300 Ultra Leak: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही मचा रहा है धमाल

March 23, 2026
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: क्या फिल्म बनेगी सुपरहिट? देखें ताजा आंकड़े

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: क्या फिल्म बनेगी सुपरहिट? देखें ताजा आंकड़े

March 23, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.