• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Country

पशु चिकित्सा क्षेत्र में आगे आ रहीं बेटियां: मुर्मू

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Country
0
पशु चिकित्सा क्षेत्र में आगे आ रहीं बेटियां: मुर्मू
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने मेधावियों को पदक व उपाधि देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पशुओं से हमारे देवताओं और ऋषि-मुनियों का संवाद होता था, यह मान्यता भी उसी सोच पर आधारित है। भगवान के कई अवतार भी इसी विशिष्ट श्रेणी में थे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रसंगों का उल्लेख मैं यहां इसलिए कर रही हूं कि जब आप चिकित्सक या शोधकर्ता के रूप में कार्य करें तब बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना आपके मन में हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जिस परिवेश से आती हूं, वह सहज रूप से प्रकृति के निकट है। मानव का वनों, और वन्य जीव-जंतुओं के साथ सह-अस्तित्व का रिश्ता है। सच कहें तो पशु और मानव का एक परिवार का रिश्ता है। राष्ट्रपति ने कहा कि अभी हम आधुनिक जीवनशैली की जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन जब छोटे थे तो टेक्नोलॉजी का साधन नहीं था तब पशु ही हमारे साधन थे। पशु के बिना किसान आगे नहीं बढ़ सकते थे। पशु हमारे जीवन का धन हैं। उनके बिना हम जिंदगी के बारे में सोच नहीं सकते थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वर्ष 1889 में स्थापित इस संस्थान ने 135 वर्ष की अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैं।

राष्ट्रपति ने संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध कार्यों और इस संस्थान के नाम दर्ज अनेक पेटेंट्स, डिजाइन, कॉपीराइट्स की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अनेक टीके यहीं पर विकसित किए गए। राष्ट्रपति ने कहा कि गिद्धों की संख्या घटने के पीछे पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक दवाओं की भी भूमिका है। ऐसी दवाओं पर प्रतिबंध लगाना गिद्धों के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है। वैज्ञानिकों के इस दिशा में कदम उठाने पर राष्ट्रपति ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई प्रजातियां या तो विलुप्त हो गईं या विलुप्त होने के कगार पर हैं। इन प्रजातियों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत आवश्यक हैं। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान जैसे संस्थान जैव विविधता को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आदर्श प्रस्तुत करें।

राष्ट्रपति ने कहा कि पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर गर्व हो रहा है कि बेटियां अन्य क्षेत्र की तरह पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं, यह शुभ संकेत है। इस क्षेत्र में बेटियों का जुड़ाव देखकर बहुत अच्छा लगा। सत्व गुण से होती है ज्ञान की प्राप्तिराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि करियर के रूप में आपने बेजुबान पशुओं की चिकित्सा व कल्याण के क्षेत्र को चुना है। इसमें सर्वे भवन्तु सुखिन:… की भारतीय सोच का भी योगदान रहा है। राष्ट्रपति ने संस्थान का ध्येय वाक्य सुनाकर उसके भावार्थ की चर्चा की कि सत्व गुण से ज्ञान की प्राप्ति होती है। विश्वास है कि इसी भावना के साथ आपने शिक्षा प्राप्त की होगी और भविष्य में भी इसी मूल भावना के साथ कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब भी आपके सामने दुविधा का क्षण हो तब उन बेजुबान पशुओं के बारे में सोचिए, जिनके कल्याण के लिए आपने शिक्षा ग्रहण की है। आपको सही मार्ग जरूर दिखाई देगा। राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त की राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गांव-गांव में घरेलू पशु नहीं दिख रहे हैं। यह पशु खेती में सहयोग करते हैं। आज टेक्नोलॉजी तो आयी, लेकिन जमीन में खेती के साथी केंचुआ आदि समाप्त हो रहे हैं। इससे जमीन बंजर हो रही है। जमीन उर्वरता के लिए किसानों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व आमजन को सोचना चाहिए। पशु संपदा का संरक्षण व विकास हमारा कर्तव्य होना चाहिए। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी आदि मौजूद रहे।

Share76Tweet47

Related Posts

West singhbhum legal empowerment camp : चाईबासा में विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित, शिविर में 3,16,623 लाभुकों में 206,18,17,825 की परिसंपत्तियां वितरित

West singhbhum legal empowerment camp : चाईबासा में विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित, शिविर में 3,16,623 लाभुकों में 206,18,17,825 की परिसंपत्तियां वितरित

by The Globalpress Team Navaya
July 1, 2025
0

रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चाईबासा स्थित कोल्हान विवि...

jamshedpur new sunrise club bagbera-गणेश पूजा को लेकर बागबेड़ा न्यू सनराइज क्लब की पुरानी कमेटी भंग, राहुल झा बने नयी कमेटी के अध्यक्ष

jamshedpur new sunrise club bagbera-गणेश पूजा को लेकर बागबेड़ा न्यू सनराइज क्लब की पुरानी कमेटी भंग, राहुल झा बने नयी कमेटी के अध्यक्ष

by The Globalpress Team Navaya
June 30, 2025
0

जमशेदपुर: 29 जून को न्यू सनराइज क्लब बागबेड़ा सिद्धू कान्हू मैदान में होने वाले गणेश पूजा महोत्सव को लेकर एक...

अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने कोयंबटूर पहुंचे राजनाथ

अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने कोयंबटूर पहुंचे राजनाथ

by The Globalpress Team Navaya
June 30, 2025
0

कोयंबटूर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी...

Horoscope know your day monday 30th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 30 जून 2025

Horoscope know your day monday 30th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 30 जून 2025

by The Globalpress Team Navaya
June 30, 2025
0

मेष राशि आज ब्लडप्रेशर के परेशानी को झेल रहे जातकों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। समय पर दवा...

जमशेदपुर में फिर से बाढ़ जैसे हालात, खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा, स्वर्णरेखा भी खतरनाक स्थिति पर, निचले इलाके के घरों में घुसा पानी, देखिये – video

जमशेदपुर में फिर से बाढ़ जैसे हालात, खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा, स्वर्णरेखा भी खतरनाक स्थिति पर, निचले इलाके के घरों में घुसा पानी, देखिये – video

by The Globalpress Team Navaya
June 30, 2025
0

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही तेज बारिश जारी है और अफरा तफरी का माहौल पूरे शहर में है....

Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी, जेएसएसपी की परीक्षा अब दो चरण में होगा, ईंचागढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, हिंदू न्यास बोर्ड को दिये गये पैसे, अब ज्यादा पुलिसवालों को मिलेगा पुरस्कार, एनसीसी के कैडेट अब एसी ट्रेन में कर सकेंगे सफर, जानें, किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देखिये – video

June 23, 2025
saraikela kandra fraud-कांड्रा गुप्ता पेट्रोल पंप में5480 रुपए की धोखाधड़ी, कार व जार में पेट्रोल भरवाया, फ्रॉड एप्प से पेटीएम किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, देखिए video

saraikela kandra fraud-कांड्रा गुप्ता पेट्रोल पंप में5480 रुपए की धोखाधड़ी, कार व जार में पेट्रोल भरवाया, फ्रॉड एप्प से पेटीएम किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, देखिए video

June 19, 2025
Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में मनी सुमित्रानंदन पंत व रवींद्रनाथ ठाकुर की जयन्ती, काव्य कलश के तहत 31 कवियों ने किया स्वरचित कविताओं का पाठ

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में मनी सुमित्रानंदन पंत व रवींद्रनाथ ठाकुर की जयन्ती, काव्य कलश के तहत 31 कवियों ने किया स्वरचित कविताओं का पाठ

May 4, 2025
Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भव्य स्वागत, कहा – झारखंड सरकार बांग्लादेशियों को दामाद बनाकर रखी है, देखिये – video

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भव्य स्वागत, कहा – झारखंड सरकार बांग्लादेशियों को दामाद बनाकर रखी है, देखिये – video

June 23, 2025
LG Window AC: विंडो AC पर भारी गिरावट, सिर्फ ₹1700 में ऑर्डर… 500 की EMI पर गर्मी का मुँह तोड़ इलाज

LG Window AC: विंडो AC पर भारी गिरावट, सिर्फ ₹1700 में ऑर्डर… 500 की EMI पर गर्मी का मुँह तोड़ इलाज

0
HBSE Class 12th Previous Year Question Papers PDF

HBSE Class 12th Previous Year Question Papers PDF

0
gamharia vasanti durga puja- सतबोहनी में महाष्टमी पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 51 वर्षो से होती है वासंती दुर्गा पूजा

gamharia vasanti durga puja- सतबोहनी में महाष्टमी पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 51 वर्षो से होती है वासंती दुर्गा पूजा

0
छोटू सा डिजाइन और कीमत सिर्फ ₹11000… ये है नया TATA Portable AC, 30% पॉवर एफिशिएंट और 24 घंटे तूफानी कूलिंग के साथ

छोटू सा डिजाइन और कीमत सिर्फ ₹11000… ये है नया TATA Portable AC, 30% पॉवर एफिशिएंट और 24 घंटे तूफानी कूलिंग के साथ

0
सभी छात्रों के खाते में 48000 रूपए की स्कॉलरशिप आना शुरू

सभी छात्रों के खाते में 48000 रूपए की स्कॉलरशिप आना शुरू

July 1, 2025
Samiksha Adhikari Admit Card कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide) 2025

Samiksha Adhikari Admit Card कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide) 2025

July 1, 2025
West singhbhum legal empowerment camp : चाईबासा में विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित, शिविर में 3,16,623 लाभुकों में 206,18,17,825 की परिसंपत्तियां वितरित

West singhbhum legal empowerment camp : चाईबासा में विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित, शिविर में 3,16,623 लाभुकों में 206,18,17,825 की परिसंपत्तियां वितरित

July 1, 2025
नौ साल बादएवर्टन के स्ट्राइकर कैल्वर्ट-लेविन क्लब से होंगे विदा

नौ साल बादएवर्टन के स्ट्राइकर कैल्वर्ट-लेविन क्लब से होंगे विदा

July 1, 2025
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.