भारत सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को एक जरूरी और सरकारी दस्तावेज घोषित किया हुआ है जिसकी वजह से आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी जगह पर पड़ सकती है और अनेक कामों में रुकावट देखने को मिल सकती है ऐसे में जो जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते हैं वह जितनी जल्दी हो सके जन्म प्रमाण पत्र को जरूर बनवा ले।
वही जन्म प्रमाण पत्र को बनाने को लेकर अब तो ऑनलाइन की सुविधा भी चालू हो चुकी है जिसकी वजह से सबसे बढ़िया फायदा यह देखने को मिलता है कि नागरिक किसी भी स्थान पर क्यों ना हो वहीं से डायरेक्ट स्मार्टफोन में आधिकारिक वेबसाइट ओपन करके उसकी सहायता से ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं और ऐसा करने पर उन्हें किसी भी कार्यालय में जाने की भी आवश्यकता नहीं है और घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है।
Birth Certificate Apply Online
सभी नागरिक इसी ऑनलाइन वाले तरीके को अपनाकर जन्म प्रमाण पत्र को बना सकते हैं। लेकिन विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी नागरिक को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित नहीं रहना है क्योंकि अगर वंचित रह जाते है तो ऐसी स्थिति में आगे जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ विभिन्न कार्यालय के अंतर्गत तथा अनेक आवश्यक कार्य को पूरा करते समय विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र एक दस्तावेज होता है जिस पर बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारी या फिर जिस भी नागरिक का जन्म प्रमाण पत्र होता है उसकी जानकारी उपलब्ध रहती है। और यह जन्म प्रमाण पत्र हर बच्चे के लिए तथा हर नागरिक के लिए पूरे जीवन ही काम आता है इसलिए इसे बनवाने के बाद सभी इसे अपने पास संभालकर जरूर रखें ताकि जैसे ही आगे इसकी आवश्यकता पड़े इसे आसानी से उपयोग में लिया जा सके।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
जन्म प्रमाण पत्र मौजूद होने पर भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधार कार्ड बनता है इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस तथा और भी आवश्यक दस्तावेज बनते हैं वहीं जन्म प्रमाण पत्र मौजूद रहने पर बच्चे का जन्म आंगनबाड़ी तथा स्कूल में आसानी से करवाया जा सकता है। इसके अलावा आगे नौकरी के लिए आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र में दिखाया जा सकता है वही सरकारी योजनाओं का लाभ लेते समय भी जन्म प्रमाण पत्र उपयोगी साबित होता है।
ऐसे में यही वह कारण है जिनकी वजह से जन्म प्रमाण पत्र सभी के लिए बनवाना जरूरी हो गया है। भारत सरकार ने आयु को लेकर भी बहुत सारे नियम बनाए हुए हैं कि किस आयु के नागरिक को किस प्रकार के लाभ मिलेंगे तथा अलग अलग प्रकार के कार्यों को लेकर भी आयु निर्धारित की हुई है तो ऐसे में वहां पर भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी तो इसलिए जन्म प्रमाण पत्र जरूर बनवाएं।
जन्म प्रमाण पत्र के नए नियम
- बच्चे का जन्म होने पर 21 दिन के भीतरी ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें।
- अस्पताल में जन्म होने पर वही आवश्यक दस्तावेज जमा करके जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
- 21 दिन से ज्यादा दिन हो जाने पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेट फीस का भुगतान करना होगा।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए माता-पिता के पास अपने आधार कार्ड जरूर मौजूद होने चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव करने का तरीका
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र में सभी जानकारी सही दर्ज करनी है। और यदि गलती से किसी प्रकार की जानकारी गलत दर्ज हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसमें बदलाव करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेक्शन से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके उसके माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव कर लेना है वहीं अगर ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में नजदीकी अस्पताल में जाकर वहीं से जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव करवा लेना है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता दोनों के आधार कार्ड
- अस्पताल द्वारा जारी किए जाने वाले जरूरी दस्तावेज
- बच्चे के नाम की पर्ची
- राशन कार्ड मौजूद होने पर राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर, आदि
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले राज्य के अंतर्गत मौजूद जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब वेबसाइट पर बहुत सारे ज़रूरी ऑप्शन देखने को मिलेंगे उन्हीं में एक ऑप्शन जनरल पब्लिक का रहेगा तो इसके ऊपर क्लिक करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर जनरल यूजर के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी रहेगी तो उसे ध्यान से पढ़े और फिर साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर स्टेप्स में जानकारी पूछी जाएगी जिसमें नाम मिडिल नाम लास्ट नाम जन्म तिथि की जानकारी को दर्ज करें और नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके सभी स्टेप्स को पूरे करें।
- महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी मांगी जाएगी तो यह जानकारी भी सही-सही दर्ज करें।
- इतना करके सभी चरण पूरे करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है और इस तरीके से जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।