• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

जिन्होंने भारत की आलोचना की, वे खुद रूस से व्यापार कर रहे

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
जिन्होंने भारत की आलोचना की, वे खुद रूस से व्यापार कर रहे

दिल्ली : भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा भारत की आलोचना पर जोरदार जवाब दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद भारत द्वारा रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत की आलोचना की है। लेकिन इस मुद्दे पर भारत का पक्ष साफ है- यह आयात न केवल आवश्यक है बल्कि वैश्विक बाजार की स्थितियों से मजबूरी भी। इसमें कहा गया कि भारत को मजबूरी में रूस से तेज आयात करना पड़ा। यूक्रेन संघर्ष के आरंभ में जब पारंपरिक तेल आपूर्तियां यूरोप की ओर मोड़ी गईं, तब भारत ने रूस से तेल आयात शुरू किया। उस समय अमेरिका ने भी भारत को इस दिशा में प्रोत्साहित किया ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार स्थिर रह सके।

जिन्होंने भारत की आलोचना की, वे खुद रूस से व्यापार कर रहे
इस मुद्दे पर भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा नीति का मकसद देशवासियों को सुलभ और स्थिर दामों पर ऊर्जा सुनिश्चित करना है- जो मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में एक राष्ट्रीय अनिवार्यता है। भारत का कहना है कि जिन्होंने भारत की आलोचना की, वे खुद रूस से व्यापार कर रहे हैं। भारत के खिलाफ बोलने वाले देश स्वयं रूस से व्यापक व्यापार में संलग्न हैं, और उनके लिए यह व्यापार किसी आपात राष्ट्रीय जरूरत का हिस्सा भी नहीं है।

ट्रम्प के इस बयान का भारत ने दिया जवाब
बता दें, भारत सरकार की तरफ से यह पलटवार तब किया गया जब, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फिर धमकी भरे बयान में कहा कि भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ़ में काफ़ी वृद्धि करूंगा।

ईयू और रूस के बीच व्यापार जान लीजिए
2024 में वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार: €67.5 बिलियन
2023 में सेवाओं का व्यापार: €17.2 बिलियन
LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) का आयात: 2024 में रिकॉर्ड 16.5 मिलियन टन, पिछला रिकॉर्ड: 15.21 मिलियन टन (2022)
व्यापार के अन्य क्षेत्रों में ऊर्जा, उर्वरक, खनिज उत्पाद, रसायन, लोहा और इस्पात, मशीनरी और ट्रांसपोर्ट उपकरण आदि हैं।

अमेरिका और रूस का व्यापार
अमेरिका भी रूस से आवश्यक सामग्रियां आयात करता है। इसमें यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, परमाणु उद्योग के लिए और पैलेडियम इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में उपयोग करने के लिए करता है। इसके अलावा, उर्वरक और रसायन का विभिन्न कृषि और औद्योगिक उपयोगों के लिए आयात करता है।

भारत के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अनुचित
ऐसे में भारत को लेकर किया जा रहा निशाना बनाना अनुचित और असंगत है। भारत एक उभरती हुई वैश्विक अर्थव्यवस्था है और उसकी प्राथमिकता है अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना। भारत स्पष्ट रूप से कह चुका है कि वह किसी भी बड़े देश की तरह अपने आर्थिक और ऊर्जा हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Kia Syros EV Launch Date 2026: भविष्य की इलेक्ट्रिक SUV जो बना सकती है नया रिकॉर्ड

Kia Syros EV Launch Date 2026: भविष्य की इलेक्ट्रिक SUV जो बना सकती है नया रिकॉर्ड

March 3, 2026
India की Top Luxury SUVs 2026 शाही आराम, दमदार पावर और Future टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मेल

India की Top Luxury SUVs 2026 शाही आराम, दमदार पावर और Future टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मेल

March 3, 2026
Xiaomi Redmi A7 Pro: बजट फोन में कमाल के फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹9,000

Xiaomi Redmi A7 Pro: बजट फोन में कमाल के फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹9,000

March 3, 2026
MV Agusta Rush Titanio Limited Edition दुनिया भर में सिर्फ 300 यूनिट कीमत और पावर देखकर रह जाएंगे हैरान

MV Agusta Rush Titanio Limited Edition दुनिया भर में सिर्फ 300 यूनिट कीमत और पावर देखकर रह जाएंगे हैरान

March 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.