जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावकों को सुविधा देते हुए सरकार के द्वारा अब ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू किया है। अभिभावक अब अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र कभी भी घर बैठे भी तैयार करवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए आधिकारिक पोर्टल को भी लॉन्च किया गया है जो किसी भी डिजिटल डिवाइस में बहुत ही आसानी के साथ ओपन हो सकता है। अब अभिभावकों के लिए बिना किसी समय का खपत किए अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र काफी आसान हो चुका है।
ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र चिकित्सालयों के द्वारा जन्म के उपरांत किसी भी कारणवश तैयार नहीं हो सका है उन सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया काफी कारगर साबित हुई है। अगर आप भी ऐसे ही अभिभावकों में से एक है तथा अपने बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाना चाहते हैं तो लिए हम आपके लिए इस प्रक्रिया संबंधित पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक देते हैं।
Birth Certificate Apply Online
ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाना अभिभावकों तथा नवजात बच्चों के लिए कई प्रकार की सुविधाए दे सकता है। बता दे कि जो व्यक्ति ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं वह अपने जन्म प्रमाण पत्र को प्रत्यक्ष सर्टिफिकेट के साथ ऑनलाइन पीडीएफ के रूप में भी संरक्षित कर पाएंगे।
इस प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने पर अब आपको जन्म प्रमाण पत्र खो जाने या फिर नष्ट हो जाने की भी चिंता दूर होने वाली है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया संचालित हो जाने पर अब स्वस्थ संबंधी कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र संबंधी लाइने भी काफी कम हो चुकी है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए अभिभावकों को निम्न प्रकार की अनिवार्य आवश्यक सामग्री को एकत्र करना आवश्यक होता है जिसके बाद ही उनका आवेदन कार्य पूरा हो पाता है:-
- अभिभावक का पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बच्चे का अस्पताल डिस्चार्ज रिपोर्ट इत्यादि।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
आपके लिए जानकारी नहीं है तो बता दें कि सरकार के द्वारा नवजात बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र होता है। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों की शुरुआती सभी प्रकार के पहचान संबंधी विवरण को स्पष्ट तौर पर उपलब्ध करवाया जाता है जो उनके लिए अब लगभग हर कानूनी तथा गैर कानूनी कार्यों में अनिवार्य रूप से आवश्यक होता है।
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता के चलते अब सरकार के द्वारा सख्त रूप से यह नियम लागू किया गया है कि सभी अभिभावकों के लिए अपने बच्चों के जन्म के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवा लेना चाहिए अन्यथा उनके लिए आगामी समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता
नवजात बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र काफी आवश्यक होता है क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र से उनके लिए आंगनबाड़ी संबंधी सभी प्रकार की शुरुआती प्रोटेक्शन मिल पाते हैं इसके अलावा टीकाकरण कार्यों के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
कानूनी नियमों के तौर पर अब बच्चों की शुरुआती कक्षा में एडमिशन में जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही हो पाएंगे और साथ में ही अन्य मुख्य दस्तावेजों को तैयार करवाने में भी जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से मांगा जाएगा। अगर भविष्य में वह किसी भी रोजगार के लिए अप्लाई करते हैं तो इसके लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
- वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाने के बाद आवेदन करने के लिए साइन अप करने की आवश्यकता होती है।
- साइन अप कंप्लीट हो जाता है तो एप्लीकेशन पेज ऑनलाइन स्क्रीन पर खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी है।
- फॉर्म भर जाने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना पड़ता है।
- जिस अवधि के तहत अपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है उसके अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपने द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।