सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक किसान कर्ज माफी योजना भी है। यह योजना मुख्य रूप से राज्य के गरीब तथा सीमांत वर्ग के किसानों के लिए चलाई जा रही है।
ऐसे किसान जिन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कृषि करने के उद्देश्य से सरकारी व्यावसायिक बैंकों के द्वारा कर्ज लिया है परंतु फसल अच्छी न आने के कारण इन कर्ज का भुगतान नहीं कर पाए है उन सभी के लिए अब सरकार के द्वारा बहुत ही बड़ी राहत दी जा रही है।
राज्य में संचालित किसान कर्ज माफी योजना के तहत अब ऐसे सभी किसानों का ₹200000 तक का कर्ज माफ किया जाएगा। ऐसे आवेदक जिन्होंने वर्ष 2025 में इस योजना में आवेदन किए हैं उन सभी की संशोधित बेनिफिशियरी लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है।
Kisan Karj Mafi List
वर्ष 2025 में किसान कर्ज माफ योजना की कई प्रकार के अलग-अलग लिस्ट को जारी किया गया है जिनमें आवेदनों के आधार पर किसानों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। एक बार फिर जारी की गई इसलिए नई लिस्ट में पिछले सभी आवेदकों को शामिल किया गया है।
ऐसे किसान जिनके कर्ज आवेदन के बाद अभी तक माफ नहीं हो पाए हैं उन सभी के लिए अपनी जानकारी हेतु किसान कर्ज माफी योजना की यह नई संशोधित लिस्ट अनिवार्य रूप से चेक कर लेनी चाहिए तथा अगर इस लिस्ट में उनका नाम शामिल होता है तो अगले ही महीने उनका कर्ज माफ करवा दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे किसान जिनके लिए किसान कर्ज माफी योजना की जारी की गई लिस्ट चेक करने की जानकारी पता नहीं है उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल में लिस्ट चेक करने की विधि बताएंगे साथ में ही योजना की अन्य लेटेस्ट अपडेट देंगे इसके लिए आर्टिकल में बने रहे।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश राज्य की किसान कर्ज माफ योजना के अंतर्गत कर्ज माफी के लिए निम्न किसानों को पात्र किया गया है :-
- ऐसे किसान जिनके बैंक के कर्ज की अवधि भुगतान अवधि से अधिक हो चुकी हो।
- किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर या फिर न्यूनतम वर्ग की होनी चाहिए।
- उसके पास गरीबी रेखा या उससे नीचे का राशन कार्ड होना भी जरूरी है।
- किसान के आवेदन कर्ज माफी योजना में पूर्ण रूप से स्वीकृत होने चाहिए।
किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट
उत्तर प्रदेश राज्य में संचालित की जाएगी किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत बेनिफिशियरी लिस्ट को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से जारी किया जा रहा है। किसान जिस भी माध्यम को सुविधाजनक मानते हैं उसी प्रकार से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
बताते चले कि यह ऑफलाइन लिस्ट सभी किसान कार्यालय में पहुंचा दी गई है इसके अलावा ऑनलाइन लिस्ट को योजना के आधिकारिक पोर्टल पर सबमिट किया गया है। बता दें की किसान यह लिस्ट कृषि क्षेत्र अनुसार देख सकते हैं।
किसान कर्ज माफी योजना के फायदे
राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही किसान कर्ज माफी योजना के फायदे किसानों के लिए निम्न प्रकार से हैं :-
- किसानों का वर्षों पुराना कर्ज सरकार के द्वारा माफ कर दिया जाएगा।
- अब किसानों के लिए अपनी आय में से कर्ज का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
- कर्ज माफ हो जाने पर उनके लिए किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं की जाएगी।
- इस योजना से लाभार्थी किसान पुनः कर्ज लेने के दावेदार हो सकते है।
- राज्य में कृषि क्षेत्र में अधिक विकास हो पाएगा तथा किसानों के द्वारा भी उपज मिल पाएगी।
किसान कर्ज माफी योजना की जानकारी
जिन किसानों के नाम पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल किए गए हैं उनके कर्ज सरकार के द्वारा अधिकतम 30 से 45 दिनों के भीतर ही माफ करवा दिए जाएंगे। कर्ज माफ हो जाने के बाद इन किसानों के लिए सबूत के तौर पर किसान कर्ज माफी योजना का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
ऐसे किसान जिन्होंने अप किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन तो किया है परंतु किसी भी कारणवश उनके नाम लिस्ट में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो ऐसे में किसानों के लिए अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति को चेक कर लेना चाहिए। इसके अलावा भी इस समस्या के लिए किसान कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
किसान कर्ज माफी योजना की नई लिस्ट कैसे चेक करें?
किसान कर्ज माफी योजना की लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से निम्न चरणों के मुताबिक चेक की जा सकती है :-
- किसान कर्ज माफी लिस्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर सर्च बार में किसान कर्ज माफी योजना की लिस्ट को सर्च कर ले।
- अब प्रदर्शित लिंक पर क्लिक करें और अगली ऑनलाइन विंडो ओपन करें।
- यहां से अपने जिला, जनपद पंचायत ,कृषि क्षेत्र इत्यादि का चयन कर लेना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सच वाले टैब पर क्लिक कर दें।
- तत्पश्चात स्क्रीन पर लिस्ट खुल जाएगी जहां पर सभी किसान अपने नाम चेक कर सकते हैं।