BPSC LDC Vacancy 2025 Online Apply: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है।
BPSC द्वारा निकाली गई यह भर्ती सीमित पदों के लिए है, लेकिन प्रतियोगिता काफी तेज रहने वाली है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए और परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए। आइए जानते हैं, BPSC LDC Vacancy 2025 Online Apply से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां। वैकेंसी से संबंधित सभी जरूरी जानकारी के लिए आप किसी भी जानकारी को इग्नोर ना करें और इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें।
BPSC LDC Vacancy 2025 Online Apply
आर्टिकल का नाम | BPSC LDC Vacancy 2025 Online Apply |
आर्टिकल का प्रकार | स्टेट गवर्नमेंट जॉब वेकेंसी |
संबंधित विभाग | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) |
कुल रिक्तियाँ | 26 पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 8 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
BPSC LDC भर्ती 2025 Latest Update
BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों 2500 सीटों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स
BPSC LDC भर्ती 2025 Total Vacancy?
बिहार लोक सेवा आयोग ने इस बार LDC के कुल 26 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह पद विभिन्न वर्गों में आरक्षित हैं जैसे कि सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए भी विशेष आरक्षण है।
यह संख्या सीमित जरूर है, लेकिन LDC पद एक स्थायी सरकारी पद है जिसमें चयनित उम्मीदवारों को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सभी तरह की सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं।
BPSC LDC Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
- प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि: 20 सितंबर 2025
लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग / अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹600।
- एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग (बिहार निवासी): ₹150।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) से किया जाएगा।
लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती पात्रता मापदंड
- अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (पुरुष), महिलाओं/आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- कंप्यूटर टाइपिंग: हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
- बिहार राज्य का निवासी होना अनिवार्य नहीं, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार के निवासियों को मिलेगा।
BPSC LDC Vacancy 2025 आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं की अंकतालिका व प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (अगर आरक्षण का लाभ लेना हो)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
How To BPSC LDC Vacancy 2025 Online Apply
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां Advt. No. 43/2025 लिंक पर क्लिक करें।
- BPSC LDC Vacancy 2025 Online Apply के फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी विवरणों की जाँच कर फाइनल सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
BPSC LDC Vacancy 2025 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार (ऑब्जेक्टिव) की होती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रकार की होगी। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड चेक की जाएगी। इन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती 2025 वेतनमान
BPSC LDC पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे। यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार है और समय के साथ बढ़ने की पूरी संभावना रहती है।