• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

एकांश सिंह के शतक के बाद भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत की सधीे शुरुआत

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

चेल्म्सफोर्ड। एकांश सिंह के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत अंडर-19 टीम ने दूसरे युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे। दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित रहा और सिर्फ 28.3 ओवर ही फेंके जा सके।

स्टंप्स के समय आयुष म्हात्रे 20 रन और विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत फिलहाल इंग्लैंड के स्कोर से 258 रन पीछे है।

पहले दिन 66 रन बनाकर नाबाद लौटे एकांश सिंह ने कप्तान थॉमस रियू (59) के साथ छठे विकेट के लिए 90 रनों की अहम साझेदारी की थी। दूसरे दिन एकांश ने 155 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

उन्होंने जेम्स मिंटो (46) के साथ नौवें विकेट के लिए 100 रनों की अहम साझेदारी की। मिंटो ने भी 89 गेंदों में एक छक्का और छह चौके लगाए।

भारत की ओर से लेग स्पिनर नमन पुष्पक ने सबसे सफल गेंदबाज़ी करते हुए 76 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा आदित्य रावत और आरएस अम्बरीश ने दो-दो विकेट लिए। हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा को एक-एक सफलता मिली।

भारत की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एलेक्स ग्रीन के ओवर में एक चौका और दो छक्के लगाए, लेकिन ग्रीन ने उन्हें एएम फ्रेंच के हाथों कैच करवाकर 20 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद बारिश ने खेल में खलल डाला और दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड अंडर-19 टीम : 309 ऑलआउट (81.3 ओवर में)
(एकांश सिंह 117, थॉमस रियू 59; नमन पुष्पक 4/76)
भारत अंडर-19: 51/1 (9 ओवर में)
(आयुष म्हात्रे 24*, विहान मल्होत्रा 6*; एलेक्स ग्रीन 1/34)

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Tata Avinya EV: भारत के इलेक्ट्रिक भविष्य की नई परिभाषा

Tata Avinya EV: भारत के इलेक्ट्रिक भविष्य की नई परिभाषा

February 10, 2026
Vivo V50 5G पर लिमिटेड टाइम ऑफर, ₹10,000 की छूट के साथ शानदार डील लाइव

Vivo V50 5G पर लिमिटेड टाइम ऑफर, ₹10,000 की छूट के साथ शानदार डील लाइव

February 10, 2026
Samsung Galaxy F70e 5G: बजट में 5G का स्मार्ट और भरोसेमंद अनुभव

Samsung Galaxy F70e 5G: बजट में 5G का स्मार्ट और भरोसेमंद अनुभव

February 10, 2026
Hero Mavrick 440: दमदार 440cc इंजन, स्क्रैम्बलर स्टाइल

Hero Mavrick 440: दमदार 440cc इंजन, स्क्रैम्बलर स्टाइल

February 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.