हाल ही में चीन में Huawei ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 80 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। इस फोन को नवंबर में पेश किया था, लेकिन तब सिर्फ कुछ मार्केट में ही पेश किया गया था अब इसे कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च किया है। इसके इस वर्जन में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे इसमें कुछ नए फीचर्स और चेंजेस देखने के लिए मिल सकते हैं।
Huawei ने इस लॉन्च इवेंट के दौरान अपने अन्य डिवाइस जैसे Watch GT Runner 2, Watch Ultimate 2 और MatePad Mini भी पेश किए हैं। हालांकि Mate 80 Pro की अंतरराष्ट्रीय कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
बड़ी डिस्प्ले के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस
अच्छे यूजर्स एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने Huawei Mate 80 Pro में 6.75 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 2,832 × 1,280 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी है। जिससे धूप में भी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।

प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने Huawei Mate 80 Pro के इंटरनेशनल मॉडल में इस्तेमाल किए गए चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। हालांकि जो मॉडल चीन में लॉन्च हुआ था उस में Kirin 9030 Pro प्रोसेसर दिया गया था। यह स्मार्टफोन EMUI 15.0 पर चलता है, जो Huawei का अपना सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। RAM और स्टोरेज की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में इसे 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का एक ही वेरिएंट है। इसके अलावा यह फोन गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक रंगों में मिलेगा।
50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो Huawei Mate 80 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मैन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस के फ्रंट कैमरे के लिए 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑटोफोकस भी दिया गया है।

5,750mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
इस फोन काफी बड़ी तो नहीं लेकिन ठीक ठाक बैटरी दी गई है। Huawei Mate 80 Pro में 5,750mAh की बैटरी मिलती है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन सिंगल और डुअल SIM ऑप्शन के साथ आता है। इसका वजन लगभग 219 ग्राम है और मोटाई 7.9mm बताई गई है।
इन सभी बातों से हट कर Huawei ने हाल ही में Huawei Nova 15 series भी पेश की है। इस सीरीज में Huawei Nova 15, Huawei Nova 15 Pro और Huawei Nova 15 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टफोन HarmonyOS 6.0 पर चलते हैं और इनमें 6,500mAh तक की बैटरी दी गई है। हो सकता है कंपनी इस फोन को इस सीरीज से बेहतर या इसी के जैसे फीचर्स के साथ पेश करें। कीमत की बात कीजिए तो अभी इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया गया हैं। लेकिन उम्मीद है कि इसे मिड रेंज या प्रीमियम कैटगरी में पेश किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:










