लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में हाईटेंशन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला किराये के मकान में रहती थी। हादसा कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ। घायल महिला को लोहिया अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। ईलाज के दौरान डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना गोमतीनगर विस्तार के विजय नगर स्थित खरगापुर इलाके की है। महिला की पहचान गुड़िया राजपूत (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सीतापुर जिले की निवासी थीं। उन्हें करेंट लगने के बाद तुरंत राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच गया है। उनके बच्चे और परिजन इस सदमे से बुरी तरह से प्रभावित हैं। हालांकि, जब परिजनों ने बिजली विभाग को सूचना दी, तो मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। घटना के बाद,पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।