• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स की गेंद लग गई थी, जिसके बाद उनके पैर से खून भी आने लगा और वह सूज गया था। 37 रनों के निजी स्कोर पर वह ग्राउंड से बाहर चले गए थे। फिर उनका स्कैन किया गया, जहां उनकी अंगुली में फ्रैक्चर निकला। इसके बाद जब टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर का विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी, तब उन्होंने गजब का जज्बा दिखाया और बल्ला लेकर मैदान में बैटिंग करने आ पहुंचे।

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
ऋषभ पंत जब ग्राउंड में आए, तो फैंस ने उनका तालियों से स्वागत किया। फिर उन्होंने अपने स्कोर में 17 रन और जोड़े और शानदार अंदाज में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 54 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने WTC में अभी तक कुल 2731 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ रोहित के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2716 रन दर्ज हैं। अब पंत ने टूटी हड्डी के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रन बनाने के मामले में सभी भारतीय प्लेयर्स को पीछे कर दिया है और नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं 8 शतक
ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में भी अर्धशतक जड़े थे। अब चौथे टेस्ट में चोटिल होने के बाद भी उन्होंने अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया है। पंत ने भारतीय टीम के लिए 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में कुल 3427 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 358 रन
चौथे टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 46 रन और जायसवाल ने 58 रन बनाए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में शार्दुल ठाकुर (41 रन) और ऋषभ पंत (54 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम 358 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल हो पाई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

मेजर लीग सॉकर ने लियोनेल मेसी और जोर्डी आल्बा को किया निलंबित

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और जोर्डी आल्बा को मेजर लीग सॉकर  (एमएलएस) ने एक-एक मैच के लिए...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

Redmi Note 17 Launched: बजट कीमत में प्रीमियम लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ नई एंट्री

July 14, 2026
OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

July 14, 2026
Redmi Turbo 5 Review: दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन

Redmi Turbo 5 Review: दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन

July 13, 2026
Lenin Movie Review: शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी, जानें कैसी है फिल्म

Lenin Movie Review: शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी, जानें कैसी है फिल्म

July 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.