• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

कम्पाला। सह-मेजबान यूगांडा ने आगामी कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप 2024 के लिए अपनी अंतिम 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह घोषणा सोमवार को टीम के कोच मॉर्ले बायेकवसो और फ्रेड मुहुमुजा द्वारा की गई।

यह टूर्नामेंट केवल घरेलू लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जाता है और 2 अगस्त से 30 अगस्त तक युगांडा, केन्या और तंजानिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। सीएएफ ने मूल रूप से 2024 में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता को ढांचागत सुविधाओं की तैयारियों के कारण एक साल आगे बढ़ाकर 2025 में आयोजित करने का निर्णय लिया था।

घोषित युगांडा टीम में विपर्स एससी के मिडफील्डर एलन ओकेलो को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि जोएल मुताकुबवा और रोजर्स ओचाकी टोराच को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। युगांडा की टीम इस प्रतियोगिता में सातवीं बार भाग ले रही है और ग्रुप सी में उसका सामना दक्षिण अफ्रीका, नाइजर, गिनी और अल्जीरिया से होगा।

कोच मॉर्ले बायेकवसो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमने एक बहुत प्रतिस्पर्धी टीम चुनी है और टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले सप्ताह हमने तंजानिया और सेनेगल के खिलाफ मैच खेले, उनसे हमें अपनी कमियों को सुधारने का मौका मिला।”गौरतलब है कि युगांडा अब
तक अपने छह प्रयासों में कभी भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका है।

युगांडा का कार्यक्रम इस प्रकार है:4 अगस्त: बनाम अल्जीरिया (मंडेला नेशनल स्टेडियम, कम्पाला)8 अगस्त: बनाम गिनी11 अगस्त: बनाम नाइजर18 अगस्त: बनाम दक्षिण अफ्रीका

घोषित 25 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:गोलकीपर: डेनिस किग्गुंडु, जोएल मुताकुबवा, क्रिस्पस कुसिमा।डिफेंडर: अर्नोल्ड ओडोंग, निकोलस म्वेरे, गिडियोन ओडोंग, हर्बर्ट अचाई, रोजर्स टोराच, लाजारो मुहिंडो, हिलेरी मुकुंदाने, गैविन किज़िटो।

मिडफील्डर:जोसेफ यंगमैन मार्विन, एल्विस न्गोंडे, पैट्रिक जोना काकांडे, एलन ओकेलो (कप्तान), जोएल सेरुंजोगी, एनॉक सेबागाला, अब्दु करीम वाटाम्बाला। फॉरवर्ड: जुड सेमुगाबी, इवान आहिंबिसिब्वे, अराफात किज़ा उसामा, यूनुस जूनियर सेंटामु,
रीगन मपांडे, इमैनुएल अण्यामा,शाफिक नाना क्विकिरीजा।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Vivo V70 Series Launch Soon: प्रीमियम डिजाइन और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ मचेगा तहलका

Vivo V70 Series Launch Soon: प्रीमियम डिजाइन और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ मचेगा तहलका

January 15, 2026
The Bluff Movie Trailer Review: प्रियंका चोपड़ा का दमदार एक्शन अवतार, थ्रिल और रोमांच से भरपूर

The Bluff Movie Trailer Review: प्रियंका चोपड़ा का दमदार एक्शन अवतार, थ्रिल और रोमांच से भरपूर

January 15, 2026
Samsung Galaxy A35 की कीमत में बड़ी गिरावट, Flipkart ऑफर के बाद ₹20,000 से भी कम में मिल रहा फोन

Samsung Galaxy A35 की कीमत में बड़ी गिरावट, Flipkart ऑफर के बाद ₹20,000 से भी कम में मिल रहा फोन

January 14, 2026
चार्जिंग की टेंशन खत्म! Honor X80 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी 10,000mAh बैटरी

चार्जिंग की टेंशन खत्म! Honor X80 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी 10,000mAh बैटरी

January 14, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.