• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने जा सकते हैं चीन

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने जा सकते हैं चीन

दिल्ली :भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में चीन की यात्रा पर जा सकते हैं।  पीएम नरेंद्र मोदी चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। गलवान में झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी का ये चीन दौरा दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की प्रक्रिया में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है

कब है SCO की बैठक?
जानकारी के मुताबिक, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं राज्याध्यक्ष बैठक का आयोजन 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक होने जा रहा है। इस बैठक का आयोजन भारत के पड़ोसी देश चीन के तियानजिन शहर में होने वाला है। अब जानकारी सामने आई है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं।

क्या है SCO संगठन?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना साल 2001 में शंघाई, चीन में की गई थी। ये दुनिया का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। इस समूह में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। बता दें कि SCO के सदस्य देशों में दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी रहती है। वहीं, ये देश पूरी दुनिया की 20 फीसदी जीडीपी की हिस्सेदारी रखते हैं।

क्या है SCO का उद्देश्य?
SCO की स्थापना क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से की गई है। इसके अलावा ये संगठन आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने पर भी जोर देता है। व्यापार, निवेश और परिवहन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना भी SCO के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है।

बीते साल मिले थे पीएम मोदी और जिनपिंग 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीते साल अक्टूबर महीने में कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। इस मुलाकात के बाद भारत और चीन ने सीमा तनाव कम करने के प्रयास किए थे। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात पर सभी की निगाहें होंगी।

PM मोदी कब-कब गए चीन?
तारीख    शहर    इवेंट
14 मई से 16 मई, 2015    शीआन, बीजिंग, शंघाई    पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा
3 सितंबर से 5 सितंबर, 2016    हांग्जो    जी20 शिखर सम्मेलन
3 सितंबर से 5 सितंबर, 2017    ज़ियामेन    9वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
27 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2018    वुहान    शी जिनपिंग के साथ पहली अनौपचारिक शिखर बैठक
9 जून से 10 जून, 2018    क़िंगदाओ    एससीओ शिखर सम्मेलन

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

March 19, 2026
Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

March 19, 2026
OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

March 18, 2026
Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

March 18, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.