• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Entertenment

मुंबई छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था- शिल्पा शिरोडकर

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Entertenment
0

शिल्पा शिरोडकर :शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थीं, जिन्होंने गोविंदा से लेकर अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। शिल्पा ने रमेश सिप्पी की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे। लेकिन, कुछ ही फिल्मों के बाद उन्होंने अचानक फिल्मों से दूर होने का फैसला ले लिया। फिल्मों का जाना-माना नाम बनने के बाद शिल्पा शिरोडकर लाइमलाइट और फिल्मों से दूर चली गईं। अपने करियर के पीक पर वह शादी के बाद पति अपरेश रंजीत के साथ विदेश में सेटल हो गईं। अब हाल ही में शिल्पा शिरोडकर ने अपने इस फैसले के बारे में खुलकर बात की और साथ ही साथ अपनी और अपने पति की एजुकेशन को लेकर भी बात की।

दसवीं फेल हैं शिल्पा शिरोडकर
पिंकविला के साथ बातचीत में शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि शादी के बाद वह पति अपरेश के साथ न्यूजीलैंड में सेटल हो गई थीं। उन्होंने कहा- ‘शादी के बाद मैं अपरेश के साथ न्यूजीलैंड सेटल हो गई और ये फैसला मैंने खुद अपनी मर्जी से लिया था। मेरे पति एक बैंकर हैं और डबल एमबीए हैं। दूसरी तरफ मैं… मैं दसवीं फेल हूं। शादी के बाद मुझे दोनों के बीच के एजुकेशन डिफरेंस को लेकर कभी-कभी शर्मिंदगी भी महसूस होती थी। हालांकि, एक लिहाज से देखा जाए तो जब भी मुझे कुछ पूछना या समझना होता है तो मुझे आसानी से सलाह मिल जाती है।’

अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं- शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा आगे कहती हैं- ‘मेरे पति असल जिंदगी में बहुत ही सीधे-साधे और अच्छे इंसान हैं। मेरे लिए उनके साथ नई जिंदगी की शुरुआत काफी जरूरी था। मुझे इस बात को लेकर कोई अफसोस नहीं है कि मैंने एक समय पर मुंबई छोड़ दिया था। अगर मेरी शादी भारत में ही होती तो शायद मैं अपना काम भी जारी रख पाती, लेकिन मुझे अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है।’ शिल्पा ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी भी मुंबई या भारत छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन अपरेश से पहली बार मिलने के बाद उनका नजरिया बदल गया।

मुंबई छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था- शिल्पा शिरोडकर
अपनी बात जारी रखते हुए शिल्पा ने कहा- ‘ये एक आसान फैसला था, क्योंकि ये मेरी अपनी पसंद थी। जब आप अपनी पसंद से कुछ करते हैं तो सब कुछ आसान लगने लगता है। मुझे मुंबई छोड़ने का मन नहीं था, क्योंकि मैं अपने माता-पिता के बहुत करीब थी। लेकिन, फिर मेरी मुलाकात अपरेश से हुई और सिर्फ डेढ़ दिन में मैंने हां कह दिया, ये जानते हुए भी कि वो भारत में नहीं रहेंगे, बल्कि पढ़ाई के लिए विदेश चले जाएंगे। मुझे उनकी ईमानदारी इतनी पसंद आई कि बिना ज्यादा सोचे मैंने हामी भर दी और फिर सब अपने आप होता चला गया।’

 

Related Posts

Top 5 Best Netflix Original Indian Shows: देखने लायक शानदार भारतीय वेब सीरीज

Top 5 Best Netflix Original Indian Shows: देखने लायक शानदार भारतीय वेब सीरीज

by Abhishek Suthar
February 25, 2026
0

Top 5 Best Netflix Original Indian Shows: OTT प्लेटफॉर्म के बढ़ते दौर में भारतीय वेब सीरीज ने दर्शकों के बीच...

OTT Release This Week: 23 फरवरी से 1 मार्च तक OTT पर क्या हुआ रिलीज? देखें पूरी लिस्ट

OTT Release This Week: 23 फरवरी से 1 मार्च तक OTT पर क्या हुआ रिलीज? देखें पूरी लिस्ट

by Abhishek Suthar
February 23, 2026
0

OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हो रही हैं। रोमांस,...

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi OTT Release Date: कब और कहाँ देख पाएंगे फिल्म? जानिए

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi OTT Release Date: कब और कहाँ देख पाएंगे फिल्म? जानिए

by Abhishek Suthar
February 22, 2026
0

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi एक साउथ इंडियन फिल्म है। जिसने थिएटर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी। फिल्म...

The Kerala Story 2: Goes Beyond जानिए इमोशन, विवाद और सच्चाई की पूरी झलक

The Kerala Story 2: Goes Beyond जानिए इमोशन, विवाद और सच्चाई की पूरी झलक

by Abhishek Suthar
February 21, 2026
0

The Kerala Story 2: हाल ही में रिलीज हुआ The Kerala Story 2: Goes Beyond का ट्रेलर सोशल मीडिया और...

‘O Romeo’ Movie Review और Box Office Collection: कैसी रही शाहिद कपूर की नई फिल्म?

‘O Romeo’ Movie Review और Box Office Collection: कैसी रही शाहिद कपूर की नई फिल्म?

by Abhishek Suthar
February 15, 2026
0

‘O Romeo’ Movie Review और Box Office Collection: वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई फिल्म ‘O Romeo’ इन दिनों सिनेमाघरों में...

Load More
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.