अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है तो आपके लिए जानकारी होगी कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार पिछले वर्ष मईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रावधान बनाया गया था कि राज्य की पिछडी तथा असंगठित और श्रमिक महिलाओं के लिए मईयां सम्मान योजना के तहत मासिक रूप से ₹2500 की राशि प्रदान की जाएगी।
बताते चले की मईयां सम्मान योजना के उद्देश्य अनुसार राज्य की लाखों महिलाओं के लिए पंजीकृत किया गया है। इन महिलाओं के लिए मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अभी तक आठ किस्तों तक का लाभ प्रदान करवा दिया गया था जिसके बाद महिलाएं निरंतर रूप से नवी एवं दसवीं किस्त का इंतजार कर रही थी।
मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत ऐसी महिलाएं जो आगामी किस्त से लाभार्थी होना चाहती थी उनका इंतजार अब समाप्त हो चुका है क्योंकि झारखंड राज्य सरकार के द्वारा बजट के आधार पर कुछ जिलों में मईयां सम्मान योजना की दोनों किस्तों का हस्तांतरण कल यानी 6 मई 2025 को कर दिया गया है।
6 मई 2025 को जारी होने वाली इस किस्त से झारखंड राज्य के 12 जिलों तक की महिलाओं को लाभार्थी किया गया है। बता दे की जिन जिलों में अभी तक मईयां सम्मान योजना की इन किस्तों का हस्तांतरण नहीं किया गया है उनके लिए आगामी कुछ ही दिनों में किस्त का प्रबंध कर दिया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment
मईयां सम्मान योजना की इस महत्वपूर्ण किस्त के अंतर्गत महिलाओं के लिए ₹5000 की वित्तीय राशि प्रदान की गई है जो की कुल मिलाकर दो महीनो का लाभ है। झारखंड राज्य में जिन महिलाओं के लिए इस महत्वपूर्ण किस्त का लाभ मिला है वे सभी काफी खुश नजर आ रही है तथा राज्य सरकार के प्रति बहुत की शुक्रगुजार है।
ऐसी महिलाए जिनके लिए यह किस्त मिल चुकी है उनको अपनी जानकारी हेतु एक बार योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस भी चेक कर लेना चाहिए। बेनिफिशियरी स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक किया जा सकता है। आई आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से मईयां सम्मान योजना की महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में अन्य अपडेट बताते हैं।
मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की इन महिलाओं के लिए ही नौवीं एवं दसवीं किस्त प्रदान की जा रही है :-
- ऐसी महिलाएं जो पिछड़े तथा असंगठित क्षेत्र में निवास करती हैं।
- जो महिलाएं विधवा या फिर पराश्रित है तथा आय का कोई जरिया नहीं है।
- एकल जीवन यापन करने वाली गरीबी इस तरह की महिलाओं के लिए किस्त दी जा रही है।
- योजना से पंजीकृत ऐसी महिलाएं जिनके लिए पिछली किस्त का लाभ मिला है।
किस्त प्राप्त करने के लिए अनिवार्य कार्य
मईयां सम्मान योजना से पंजीकृत ऐसी महिलाएं जिनके लिए अभी तक नवी एवं दसवीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तथा किसी भी कारण बस उनकी यह वित्तीय राशि रुकी हुई है तो ऐसी स्थिति में इन महिलाओं के लिए अपने बैंक खाते की डीबीटी को सुनिश्चित कर लेना चाहिए। अगर डीबीटी संबंधी कार्य प्रक्रिया पूरी है तो वह अपने बैंक की केवाईसी का कार्य भी करवा ले अन्यथा यह किस्त उनके लिए नहीं मिल पाएगी।
मईयां सम्मान योजना के उद्देश्य
मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय लाभ निम्न उद्देश्यों के आधार पर प्रदान किया जा रहा है :-
- झारखंड राज्य की गरीब तथा असहाय महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- उनके लिए मासिक रूप से देने खर्चों की पूर्ति में सहूलियत देना।
- आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाना।
- झारखंड राज्य में महिलाओं के प्रति कल्याणकारी कदम को उठाना।
- महिलाओं के लिए अपने भविष्य हेतु सूक्ष्म बचत हेतु आय का जरिया प्रदान करना।
किस्त स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक
मईयां सम्मान योजना से लाभार्थी महिलाओं के लिए अपनी किस्त का किस्त स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। किस्त स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से चेक करने के लिए आवश्यक सामग्री के रूप में पंजीकरण क्रमांक तथा महिला का मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। इस जानकारी की मदद से वह पिछली किस्तों के साथ वर्तमान समय की किस्त का बेनिफिशियरी स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।
किस्त स्टेटस के साथ देखें लिस्ट
मईयां सम्मान योजना के किस्त स्टेटस के साथ अधिक जानकारी हेतु महिलाओं के लिए योजना की जारी की जाने वाली बेनिफिशियरी लिस्ट में भी अपना नाम चेक कर लेना होगा। बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से अपलोड की गई है जिसे महिलाएं अपने क्षेत्र अनुसार चेक कर सकती है। अगर महिलाओं के नाम लिस्ट में दर्ज है तो उनके लिए योजना की किस्तों का लाभ दिया जाएगा।
मईयां सम्मान योजना किस्त स्टेटस कैसे चेक करे?
- मईयां सम्मान योजना किस्त स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर लेना होगा।
- इस पोर्टल पर आपके लिए होम पेज में जाना होगा तथा भुगतान स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब अगली ऑनलाइन विंडो प्रदर्शित होगी जहां पर मांगे जाने वाली आवश्यक जानकारी भरे।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफाई करनी होगी।
- अब सबमिट करने तथा कुछ देर इंतजार करें।
- इस प्रकार से ऑनलाइन किस्त स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।