झारखंड राज्य में वर्तमान समय में जो सबसे बहुचर्चित योजना है वह मंईयां सम्मान योजना है क्योंकि यह योजना राज्य की गरीब महिलाओं के आर्थिक विकास उनके सशक्तिकरण के दृष्टिकोण के साथ में सफल साबित होती प्रतीत हो रही है। यदि आप सभी महिलाओं को भी इस मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ मिलता है वह हाल ही में आज के दिन आपके लिए जरूरी अपडेट सामने निकल कर आ रहा है।
इस योजना के अंतर्गत आज 9 मई 2025 से राज्य की लाभार्थी महिलाओं को एक बार फिर से एक बड़ी राहत प्रदान की जा रही है और आप सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बता दे की ऐसी महिलाएं जिनको जनवरी-फरवरी या फिर मार्च महीने तक की तीन किस्तों का लाभ यानी की 7500 की वित्तीय राशि का लाभ नहीं मिल पाया था तो अब उनको इसकी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
अगर आप सभी महिलाओं को भी इस योजना की जनवरी-फरवरी या मार्च माह की किस्त नहीं मिली थी तो अब आप सभी महिलाओं को झारखंड सरकार के द्वारा एक साथ तीन महीने की किस्त यानी की 75000 की बकाया राशि एक साथ 9वीं किश्त के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी और इस आर्टिकल में हम बकाया राशि एवं आगामी किस्त से जुड़ी हुई जानकारी लेकर हाजिर हुई है जिसे आपको जानना अनिवार्य है।
Maiya Samman Yojana Rs 7500+5000
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं जो पिछली कुछ किस्तों के लाभ से वंचित रह गई थी अब उन सभी महिलाओं के लिए एक बार फिर से झारखंड सरकार के द्वारा राहत दी जा रही है। आप सभी महिलाओं को इस लेख के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि आपको पिछली किस्तों के साथ आने वाली किस्त को मिलाकर कितनी धनराशि बैंक अकाउंट में प्राप्त होगी इसलिए आपके लेख में जुड़े रहना है।
वर्तमान में ऐसी खबर सामने निकल कर आ रही है कि झारखंड सरकार के द्वारा पिछले तीन महीने की 7500 की धनराशि एवं साथ में 2 महीने की ₹5000 की राशि के साथ-साथ वंचित लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में कुल ₹12500 की धनराशि को ट्रांसफर किया जाएगा लेकिन इसका भी महिलाओं को इंतजार करना होगा और यह पेमेंट दो चरणों में जारी की जाएगी और धनराशि पहले 12 जिलों में ट्रांसफर की जाएगी जिसकी जानकारी का वर्णन आर्टिकल में आगे बताया गया है।
मंईयां सम्मान योजना की जानकारी
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली गरीब महिलाओं के दृष्टिकोण से सबसे सफलतम योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं का सशक्तिकरण करना है एवं उनको हर महीने वित्तीय राशि देकर उनको आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार के द्वारा राज्य की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मासिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है जो उन्हें डायरेक्ट बैंक अकाउंट में प्राप्त होती है।
यह योजना पूर्ण रूप से डीबीटी प्रणाली पर आधारित होती है और महिलाओं के लाभ के लिए किसी भी दलाल या फिर किसी अफसर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है यानी की आधार एवं बैंक खाता के माध्यम से डायरेक्ट बैंक अकाउंट में भी लाभ मिल जाता है लेकिन इसके लिए आधार बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक होना जरूरी होगा।
इस खाते में आना शुरू होगा पैसा
झारखंड सरकार की ओर से आज से ही यानी की 9 मई से मंईया सम्मान योजना के तहत एक बड़ी धनराशि का भुगतान किया जाना प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत महिलाओं को जनवरी-फरवरी मार्च महीने की बकाया राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा अप्रैल एवं मई महीने की धनराशि को भी महिलाओं की बैंक अकाउंट में नौकरी एवं दसवीं किस्त के रूप में ₹5000 की अतिरिक्त राशि को भी ट्रांसफर किया जाएगा यानी की तीन माह की 7500 राशि और 9वीं एवं दसवीं किस्त की 5000 की राशि को मिलकर महिलाओं को 12500 की राशि प्राप्त हो जाएगी।
ऐसी महिलाओं को मिलेंगे ₹12500
मंईयां सम्मान योजना में सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 12500 रुपए का लाभ जिन महिलाओं ने आवेदन किए थे लेकिन कुछ तकनीकी कारण के चलते उन्हें पिछली कुछ किस्तों का लाभ नहीं मिल पाया था और अगर अब उनका आदर एनपीसीआई से लिंक हो चुका है तो अब उन्हें एक साथ पिछली किस्तें एवं नई किस्त प्राप्त होगी।
इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं जिन्हें सभी किस्तों का पैसा मिल चुका है और कोई भी राशि बकाया नहीं है उनको ₹5000 के रूप में प्राप्त होगी जो आज से ट्रांसफर होना शुरू हो चुकी है।
दो चरणों में महिलाओं को होगा पूरा पैसा प्राप्त
सरकार द्वारा इस बार किस्त भुगतान प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है जिसमें पहले शरण में ऐसी महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है जिनका वेरिफिकेशन एवं एनपीसीआई सीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
जबकि दूसरी चरण में ऐसी महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा जिनके आवेदन में अभी भी सुधार का कार्य बाकी है या फिर जिनका दाता हाल ही में अपडेट किया गया होगा। जैसा कि झारखंड में कुल 24 जिले हैं और पहले चरण में मात्र 12 जिलों में ही महिलाओं को लाभ दिया जाएगा और वहीं दूसरी चरण में शेष बचे हुए 12 जिलों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
मंईयां सम्मान योजना के लिए पत्र महिलाएं
हाल फिलहाल में केवल ऐसी महिलाओं को ही झारखंड सरकार के द्वारा किस्त की राशि प्राप्त हो रही है जिन महिलाओं की आवेदन संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर अप्रूव्ड की स्थिति में आ चुके हैं या पोर्टल पर जिनके आवेदन Payment Under Process प्रदर्शित हो रहा है या जिनकी बैंक अकाउंट आधार से एनपीसीआई प्लेटफार्म पर एक्टिव है।