• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

भारतीय सेना ने ट्रंप को दिखाया आईना

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
भारतीय सेना ने ट्रंप को दिखाया आईना

कोलकाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया टैरिफ संबंधी बयानों के बीच भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर साल 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान को अमेरिका के सैन्य मदद की याद दिलाई है। मंगलवार को भारतीय सेना की पूर्वी कमांड ने पुरानी अखबार की कटिंग शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे साल 1954 से 1971 के बीच पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार भेजे गए थे।

भारतीय सेना की पूर्वी कमांड ने मंगलवार को 5 अगस्त 1971 के एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”इस दिन उस साल युद्ध की तैयारी। जिसमें हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। अखबार की कटिंग में बोल्ड अक्षरों में लिखा है, ‘1954 से 2 बिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी हथियार पाकिस्तान भेजे गए। सेना की ओर से शेयर किए गए इस अखबार कटिंग में लिखा है कि वर्ष 1954 से 1971 के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर से अधिक मूल्य के हथियार दिए थे। इन हथियारों के दम पर पाकिस्तान ने 1965 और 1971 में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।

तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री वीसी शुक्ला के बयान का हवाला भी इस कटिंग में मौजूद है, जिसमें उन्होंने राज्यसभा में बताया था कि बांग्लादेश में भड़के विद्रोह के मद्देनजर नाटो देशों और सोवियत संघ से पाकिस्तान को हथियार देने का अनुरोध किया गया था। अखबार में यह भी दर्ज है कि अमेरिका और चीन ने मिलकर पाकिस्तान को हथियार मुहैया कराए, जिनकी मदद से पाकिस्तान ने 1971 का युद्ध लड़ा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने और उसे प्रॉफिट पर बेचने का आरोप लगाया है।

इस पर भारत ने स्पष्ट किया है कि जब रूस से तेल खरीदना शुरू किया गया था, तब अमेरिका ने खुद इसे उचित ठहराया था। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि भारत की आलोचना करने वाले राष्ट्र ही स्वयं रूस के साथ व्यापार में लिप्त हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है। किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तरह, भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Skoda Kodiaq New Generation: Premium SUV Segment में नया Benchmark

Skoda Kodiaq New Generation: Premium SUV Segment में नया Benchmark

February 8, 2026
FF Last Dom Clash Event: 5 मिनट में पूरा करने का आसान तरीका

FF Last Dom Clash Event: 5 मिनट में पूरा करने का आसान तरीका

February 8, 2026
Poco X8 Pro की पहली झलक दमदार बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस और कुछ सवाल भी

Poco X8 Pro की पहली झलक दमदार बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस और कुछ सवाल भी

February 8, 2026
itel A100 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, ₹10,000 से कम कीमत में मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन

itel A100 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, ₹10,000 से कम कीमत में मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन

February 7, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.