Organic Microgreens Business Idea : आज हम आपको बिजनेस की सफलता की ऐसी कहानी बताने वाले हैं, जिसके बारे में जानकर आपको बहुत खुशी होगी। कोच्चि के रहने वाले अजय गोपीनाथ बैंक में नौकरी करते थे, लेकिन इन्होंने वह नौकरी छोड़ दी और माइक्रो ग्रीन खेती करना शुरू कर दिया। आज इसी खेती के बदौलत यह हर महीने ₹5,00,000 की कमाई कर रहे हैं। एक कमरे में इन्होंने यह खेती शुरू की है और माइक्रो ग्रीन आकार उसे अस्पताल, होटल और रिटेल स्टोर पर बेचते हैं, जिसकी वजह से इनको बहुत अच्छी कमाई हो रही है।
अगर आप भी बिजनेस करना चाहते हैं और उनकी सफलता की कहानी के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
कैसे मिला बिजनेस आइडिया
आज हम आपको अजय गोपीनाथ जी की कहानी सुनाने वाले हैं, जिन्होंने 2017 में एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। इस दौरान, जब अपने दोस्तों के साथ यह शहर में गए तो वहां पर माइक्रो ग्रीन को देखकर बहुत ज्यादा उत्सुक हो गए। इसके बाद इन्होंने माइक्रो ग्रीन के बारे में जानकारी प्राप्त करना शुरू कर दी। माइक्रो ग्रीन में आपको सब्जियां, अनाज, जड़ी-बूटियां आदि देखने को मिल जाते हैं। इन्हें बीजों के अंकुरण होने के दौरान ही काट लिया जाता है। किसी भी बीज को लगाने के बाद, जब उसके पत्ते थोड़े से विकसित होते हैं, उसके तुरंत बाद उन्हें काटकर उपयोग किया जाता है।
जब अजय गोपीनाथ की उम्र 48 साल की थी, तो 2020 में इन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और उसके बाद घर वापस आ गए। यहां पर इन्होंने माइक्रो ग्रीन उगाने का बिजनेस शुरू किया। इसके बाद इन्होंने खुद की Co Greens नाम से कंपनी को रजिस्टर करवाया और अपना बिजनेस आगे बढ़ाने लगे।
कहां से सीखी माइक्रो ग्रीन की खेती
माइक्रो ग्रीन की खेती सीखने के लिए इन्होंने यूट्यूब का उपयोग किया। यहां पर यूट्यूब वीडियो देखकर माइक्रो ग्रीन खेती के तरीके सीखे और जैविक बीजों का इस्तेमाल करके माइक्रो ग्रीन उगाने का काम सीखा। यहां पर ब्रिटेन के एक दोस्त ने भी इनको माइक्रो ग्रीन के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी। अब इस माइक्रो ग्रीन का उपयोग बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों में सलाद के रूप में किया जाता है।
माइक्रो ग्रीन से क्या फायदे होते हैं
माइक्रो ग्रीन में बहुत ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और प्रचुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिंस होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। माइक्रो ग्रीन की मदद से जड़ी-बूटियां और सब्जियों का भी विकास किया जाता है। अगर आपको हृदय रोग है या किसी भी प्रकार की स्किन संबंधी बीमारी है, तो माइक्रो ग्रीन आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
कितनी होती है कमाई
उनके इस बिजनेस में जब इन्होंने शुरुआत की थी, तो बहुत कम कमाई होती थी। लेकिन इनके सुपर फूड की पहचान जब लोगों को होने लगी, तो धीरे-धीरे इनके माइक्रो ग्रीन की डिमांड बढ़ने लगी। अब हर साल इनका करीब ₹40 लाख रुपए से भी ज्यादा का कारोबार हो जाता है, जो इस साल बढ़कर ₹60 लाख रुपए का लक्ष्य इन्होंने बनाया हुआ है। ऐसे में उनकी हर महीने की कमाई ₹5 लाख तक निकल कर आती है।