• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Country

बिहार के वैशाली में बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मृति स्तूप का मुख्यमंत्री मंगलवार करेंगे उद्धाटन

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Country
0

पटना। बिहार के वैशाली जिले में विकसित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन मंगलवार 29 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह ऐतिहासिक स्मारक वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनेगा। स्तूप का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया गया है।

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के उद्घाटन समारोह में चीन, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, तिब्बत, म्यांमार, भूटान, वियतनाम, मलेशिया, लाओस, कंबोडिया, मंगोलिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया जैसे 15 बौद्ध देशों के भिक्षुओं की सहभागिता संभावित है।

दरअसल, 72 एकड़ भूमि में फैले इस भव्य परिसर को 550.48 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह स्थल ऐतिहासिक पुष्करणी तालाब और मड स्तूप के समीप स्थित है। संग्रहालय के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया जाएगा, जो 1958-62 की खुदाई में प्राप्त हुआ था और स्मारक का प्रमुख केंद्र बिंदु होगा। पूरी तरह पत्थरों से निर्मित यह स्तूप वंशी पहाड़पुर (राजस्थान) से लाए गए 42,373 बलुआ पत्थरों से टंग एंड ग्रूव तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया है। यह संरचना आधुनिक भूकंपरोधी तकनीकों से तैयार की गयी है। परिसर में ध्यान केंद्र, पुस्तकालय, आगंतुक केंद्र, संग्रहालय ब्लॉक, एम्फीथियेटर, कैफेटेरिया, 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र, पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

ओडिशा के कलाकारों द्वारा निर्मित भगवान बुद्ध की प्रतिमा इस स्थल की विशिष्ट पहचान होगी। यह स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर प्रतिष्ठित करेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी नई दिशा देगा।

विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक बौद्ध विरासत का भव्य प्रतीक है। यह स्मारक वैशाली को विश्व बौद्ध मानचित्र पर स्थापित करेगा और पर्यटन, संस्कृति व स्थानीय रोजगार को नई दिशा देगा।

 

Related Posts

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Hemant Choubey Join JanSuraj: 17 अगस्त 2025 को बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के...

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। सासाराम से शुरू हुई Bihar Voter Adhikar Yatra...

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

by Abhishek Suthar
August 4, 2025
0

Us Postpones Tariff India: 1 अगस्त 2025 की सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर के तौर पर सामने आया है कि अमेरिका...

सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल पर बयान से मचा बवाल

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

पटना। प्रशांत किशोर के बयान पर बिहार भाजपा ने गांधी मैदान थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं की...

‘धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली’चुनाव आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में आधार और मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Motorola G57 Power 5G पर मिल रही है भारी छूट, सस्ते में पाएं पावरफुल परफॉर्मेंस

Motorola G57 Power 5G पर मिल रही है भारी छूट, सस्ते में पाएं पावरफुल परफॉर्मेंस

February 13, 2026
Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

February 13, 2026
Funky Movie Review: मस्ती, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

Funky Movie Review: मस्ती, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

February 13, 2026
Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

February 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.