• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Country

बिहार के मिथिलांचल में तपस्या और आस्था का पर्व मधुश्रावणी सम्पन्न

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Country
0

बिहार में मिथिलांचल की परंपराओं में नवविवाहिताओं द्वारा मनाया जाने वाला 13 दिवसीय मधुश्रावणी पर्व इस वर्ष रविवार को टेमी (दुल्हन के घुटनों को जलते हुए दीपक से दागाना) दागने की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया।

यह पर्व एक ओर जहां नवविवाहित स्त्रियों की ससुराल में सुख-शांति और समृद्धि की कामना का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह लोक परंपरा, स्त्री धर्म और आस्था का एक जीवंत रूप भी है। पूजा के अंतिम दिन की विशेष रस्म, जिसे टेमी दागना कहते है, में नवविवाहिता के घुटने और पंजे जलते दीपक की बाती से हल्के रूप में स्पर्श कर दागे जाते हैं। यह परंपरा त्याग, तपस्या और नारी धर्म की स्वीकार्यता का प्रतीक मानी जाती है।

यह पूजा नवविवाहिता अपने मायके में रहकर, ससुराल से भेजी गई सामग्री से करती हैं। इस दौरान एक महिला पुजारिन प्रतिदिन नवविवाहिताओं को सावित्री-सत्यवान, शिव-पार्वती, राम-सीता, राधा-कृष्ण, मैना पंचमी, विषहरी, बिहुला-मनसा, मंगला गौरी, पृथ्वी जन्म, समुद्र मंथन और सती की कथा जैसे धार्मिक एवं लोक कथाएं सुनाती हैं। पूजा के समय महिलाएं गोसाईं गीत, कोहबर गीत और गौरी भगवती गीत गाकर धार्मिक माहौल को और भी पावन बना देती हैं।

पूजा स्थल पर भगवान शिव, माता पार्वती, नाग-नागिन, हाथी और विषहरी की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। इन मूर्तियों को बांस के पत्तों, बेलपत्र, फूलों, और पारंपरिक मैथिली लोकचित्रकला से सजाया जाता है। पर्व के अंतिम दिन, पूजा में उपयोग की गई सारी मूर्तियां और सामग्री को विधिवत जल प्रवाहित किया जाता है, जिससे इस संपूर्ण पर्व का समापन होता है।मधुश्रावणी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, कला, परंपरा और नारी श्रद्धा की समृद्ध विरासत को भी प्रतिबिंबित करता है।

 

Related Posts

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Hemant Choubey Join JanSuraj: 17 अगस्त 2025 को बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के...

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। सासाराम से शुरू हुई Bihar Voter Adhikar Yatra...

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

by Abhishek Suthar
August 4, 2025
0

Us Postpones Tariff India: 1 अगस्त 2025 की सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर के तौर पर सामने आया है कि अमेरिका...

सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल पर बयान से मचा बवाल

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

पटना। प्रशांत किशोर के बयान पर बिहार भाजपा ने गांधी मैदान थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं की...

‘धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली’चुनाव आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में आधार और मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Itel Zeno 100 Pro: दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और बजट कीमत के साथ आया नया स्मार्टफोन

Itel Zeno 100 Pro: दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और बजट कीमत के साथ आया नया स्मार्टफोन

July 11, 2026
Idhayam Murali Movie Review: दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म, जानें कैसी है यह नई तमिल मूवी

Idhayam Murali Movie Review: दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म, जानें कैसी है यह नई तमिल मूवी

July 11, 2026
Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: अब घर बैठे देखें आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: अब घर बैठे देखें आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी

July 10, 2026
iQOO Z11 Lite 5G: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन

iQOO Z11 Lite 5G: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन

July 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.