• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Country

पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Country
0

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध में ढील देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में सोमवार को सुनवाई करेगी। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर अपनाये गये कड़े उपायों और बड़ी संख्या में लोगों होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत से 2018 के प्रतिबंध से संबंधित अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

याचिका में कहा गया है कि प्रतिबंध से प्रदूषण मानकों का पालन करने वाले वाहनों के मालिकों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। सरकार ने एम सी मेहता बनाम भारत सरकार मामले में एक आवेदन के जरिए शीर्ष अदालत से यह गुहार लगायी है। आवेदन में कहा गया है कि अब प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय के तहत प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र प्रणाली का अधिक से अधिक पालन के साथ-साथ भारत स्टेज (बीएस)-छह मानकों का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि शीर्ष अदालत के 2018 के आदेश का पालन करते हुए 2020 में बीएस-छह प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का पालन अनिवार्य कर दिया गया था। याचिका में कहा गया है,बीएस-छह इंजन बेहद कम प्रदूषण फैलाती हैं। अगर माननीय न्यायालय का 29 अक्टूबर 2018 का आदेश लागू रहा तो सड़कों पर चलने योग्य (प्रदूषण-मुक्त बीएस-छह) वाहन को भी कुछ ही वर्षों में बिना किसी ठोस वैज्ञानिक आधार के सड़कों से हटाने पड़ेंगे।

इससे बड़ी संख्या में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने संबंधित पुराने वाहनों के पक्ष में यह भी दलील दी है कि प्रदूषण कम करने के लिए विभिन्न अन्य उपायों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार हर संभव उपाय कर रही है।

 

Related Posts

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

कद्दावर भाजपा नेता लालमुनि चौबे के बेटे ने थामा PK का हाथ

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Hemant Choubey Join JanSuraj: 17 अगस्त 2025 को बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीजेपी के...

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने दी बीजेपी को सीधी चुनौती

by Abhishek Suthar
August 17, 2025
0

Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। सासाराम से शुरू हुई Bihar Voter Adhikar Yatra...

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया

by Abhishek Suthar
August 4, 2025
0

Us Postpones Tariff India: 1 अगस्त 2025 की सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर के तौर पर सामने आया है कि अमेरिका...

सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल पर बयान से मचा बवाल

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

पटना। प्रशांत किशोर के बयान पर बिहार भाजपा ने गांधी मैदान थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं की...

‘धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली’चुनाव आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में आधार और मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

March 19, 2026
Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

March 19, 2026
OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

March 18, 2026
Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

March 18, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.