PM Awas Yojana Survey Last Date 2025: ग्रामीण क्षेत्र के परिवार अभी भी सर्वे की प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को बार-बार तिथि बदलकर सर्वे करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी करने होते हैं। ताकि सभी परिवार सफलतापूर्वक सर्वेक्षण की प्रक्रिया को पूरी कर सकें। बता दे, PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 Extend और इस बार 15 मई कर दी गई है।
ऐसे में अभी भी आपके पास 8 दिनों का समय बचा हुआ है इस बीच आप सर्वेक्षण की प्रक्रिया को पूरी कारवा सकते है। और आवास योजना के लाभ लेने के लिए आप भी अपना नाम शामिल करवा सकते है। ये एक शानदार मौका है ऐसे भी आपलोग क्योंकि नहीं करा रहे है सर्वे? अगर आप नहीं जानते है तो भी आपको इस पोस्ट में पता चल जाएगा। साथ ही आपको यह भी बताने वाले हैं कि, सर्वे क्या है? इसके लाभ और सर्वे करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
Pradhan Mantri Awas Yojana Survey क्या है?
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर, झुग्गी -झोपड़ी में निवासी परिवारों को पक्के का मकान उपलब्ध कराना। इसके लिए अब सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरा करवा जा रहा है ताकि पात्र व्यक्ति का सीधे तौर पर पहचान कर लाभ पहुंचाया जा सके। और फर्जी तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर रोक लगाया जा सकें।
अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे सर्वे से कैसे व्यक्ति की पहचान की जा सकती है? तो आपको बता दे, सर्वे की प्रक्रिया पूरी करने से व्यक्ति की पूरी जानकारी एकत्रित होकर सरकार के पास चली जाती है। इससे उनका पहचान किया जाता है और यदि आवास योजना का लाभ लेने के पात्र होते हैं तो उनका नाम लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है।
PM Awas Yojana Survey Last Date 2025
सर्वेक्षण का कार्य 10 जनवरी 2025 को शुरू कर लाभार्थी व्यक्ति की पहचान करने लगा था और इसी वक्त 31 मार्च 2025 तक सर्वेक्षण की अंतिम तिथि भी निर्धारित कर ली गई थी। लेकिन इस बीच काफी सारे परिवारों ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया को पूरी नहीं करवा पाई और सरकार को 30 अप्रैल 2025 तक सर्वे की अंतिम तिथि निर्धारित करना पड़ा।
इस बार उम्मीद था गांव से बाहर या अन्य जगहों के निवासी भी अपने क्षेत्र में आकर या फिर ऑनलाइन सर्वे की प्रक्रिया को पूरी करवा लेंगे। लेकिन ऐसा इस बार भी नहीं हुआ और फिर सरकार को सर्वे करने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 मई 2025 तक निर्धारित करना पड़ा है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Survey के लाभ
- सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी करने से आपके परिवारों की पहचान की जाएगी।
- और यदि पात्र होते है तो फिर आवास योजना मिलेगा।
- लाभ के रूप में ₹1,20,000 से ₹1,30,000 की राशि भी प्राप्त होगी।
पीएम आवास योजना सर्वे के लिए पात्रता
- केवल भारतीय ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक पात्र हैं।
- परिवार के पास पहले से पक्के का माकन नहीं हो।
- किसी आवास योजना का भी लाभ प्राप्त नहीं किया हो।
- इसके अलावा परिवार में तिपहिया या चौपहिया वाहन ही होना चाहिए।
- परिवार में सरकारी नौकरी या आयकर दाता सदस्य नहीं हो।
- परिवार के पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि और 5 एकड़ या अधिक असिंचित भूमि भी नहीं हो।
- परिवार की मासिक आय ₹15000 से अधिक नहीं हो।
PM Awas Yojana Self Survey Form कैसे भरें?
- सर्वे फॉर्म भरने के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- और होम पर “Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
- और फिर “Awaas Plus Survey” विकल्प का चयन करें।
- और “Latest App Version for Awaas Plus” के सामने “डाउनलोड” का बटन मिलेगा, जिस पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड करें।
- साथ ही“Aadhar Face RD App” को भी डाउनलोड करें।
- अब Awas Plus ऐप को ओपन करें, जहाँ आपको “Self Survey” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इससे नया पेज ओपन होगा, जहाँ अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद “Authenticate” के विकल्प पर क्लिक करके फेस स्कैन के जरिए KYC पूरी करें।
- और फिर 4 अंको का पिन सेट करके लॉगिन करें।
- फिर “Add/Edit Survey” विकल्प पर क्लिक करना है और सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करके “Proceed” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपने कच्चे मकान की 2 तस्वीरें अपलोड करके “Add Remark” सेक्शन में जाएं।
- जहाँ “कच्चा घर” लिखकर “Save & Next” कर दें।
- और आगे पक्का घर निर्माण के लिए इच्छित विकल्प का चयन कर “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
- और “Application Preview” विकल्प पर क्लिक करके जानकारियों की पुनः जांच करें।
- सब कुछ करने के बाद अंत में “Proceed” पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर दें।
Note: इसके अलावा आप सर्वेक्षण की प्रक्रिया को अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर भी पूरी करवा सकते हैं। जहां नि:शुल्क और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2215344 पर शिकायत दर्ज भी कर सकते हैं।