• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ 6 से 16 सितंबर तक काठमांडू में

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ 6 से 16 सितंबर तक काठमांडू में

काठमांडू। नेपाली सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का पांचवां संस्करण सितंबर के पहले सप्ताह से नेपाल में होने वाला है। ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप’ नामक यह अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों, युद्ध रणनीति और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित होगा।

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत ने बताया कि नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 6 सितंबर से शुरू होगा और 16 सितंबर तक चलेगा। इस संयुक्त अभ्यास का चौथा संस्करण पिछले साल चीन के सिचुआन प्रांत के पास चोंगकिंग में हुआ था। इस बार दोनों सेनाओं के अधिकारी अभ्यास के तौर-तरीकों, प्रतिभागियों की संख्या और पर्यवेक्षकों को अंतिम रूप देने के लिए गहन चर्चा कर रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मनोज कुमार आचार्य ने संयुक्त अभ्यास को एक नियमित सैन्य सहयोग कार्यक्रम का हिस्सा बताया। आचार्य ने कहा कि नेपाल नियमित रूप से भारत, अमेरिका और चीन के साथ इस तरह के अभ्यास आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से क्षमता बढ़ाने और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए यह सैन्य अभ्यास होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के सचिव ने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में किसी विशेष देश के लक्षित नहीं होने की बात स्पष्ट की है।

मेजर जनरल प्रेम धोज अधिकारी के नेतृत्व में ब्रिगेडियर जनरल दीपेंद्र गुरुंग, कर्नल मणि राम थापा, मेजर पवन कटवाल और कैप्टन महेश धकल सहित एक उच्च स्तरीय नेपाली सेना की टीम हाल ही में चीनी रक्षा अधिकारियों के साथ अंतिम योजना सम्मेलन (एफपीसी) में भाग लेने के बाद चेंगदू से लौटी है। काठमांडू में चीनी दूतावास के साथ समन्वय में भी तैयारी चल रही है।

नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण अप्रैल, 2017 में काठमांडू में आयोजित किया गया था। इसके बाद दूसरा 2018 में चेंगदू में और तीसरा 2019 में नेपाल में आयोजित किया गया था। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण सैन्य अभ्यासों को कई वर्षों तक निलंबित कर दिया गया था।

इस बीच, अमेरिका, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और कुछ यूरोपीय देशों सहित पश्चिमी देशों ने चीन के साथ नेपाल के बढ़ते सैन्य जुड़ाव पर आपत्ति व्यक्त की है। विशेष रूप से ऐसे समय में जब बीजिंग नेपाल में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजनाओं को लागू करने पर जोर दे रहा है।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Motorola G57 Power 5G: ₹15,000 में मिलेगा बेस्ट 5G स्मार्टफोन, Flipkart पर मिलेगी भारी छूट!

Motorola G57 Power 5G: ₹15,000 में मिलेगा बेस्ट 5G स्मार्टफोन, Flipkart पर मिलेगी भारी छूट!

January 13, 2026
Gold Price Today: भारत में सोने के नए रेट जारी, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

Gold Price Today: भारत में सोने के नए रेट जारी, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

January 13, 2026
Realme Neo 8 इस हफ्ते करेगा धमाकेदार एंट्री, परफॉर्मेंस और स्टाइल में होगा नंबर वन

Realme Neo 8 इस हफ्ते करेगा धमाकेदार एंट्री, परफॉर्मेंस और स्टाइल में होगा नंबर वन

January 12, 2026
Golden Globe Awards 2026: जानिए कौन बना इस साल का स्टार, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड

Golden Globe Awards 2026: जानिए कौन बना इस साल का स्टार, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड

January 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.