• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

 घाना की संसद में आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0
 घाना की संसद में आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
Share on FacebookShare on Twitter

घाना: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 साल बाद घाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। बुधवार को घाना पहुंचने पर राष्ट्रपति महामा ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी भी दी गई थी। इस बीच घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जैसी ही घाना की भाषा में नमस्ते कहा, सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत है।”  पीएम मोदी ने घाना और भारत की दोस्ती का भी जिक्र किया।

सर्वोच्च सम्मान के लिए पीएम मोदी ने जताया आभार
पीएम मोदी ने कहा, “विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में, मैं अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि घाना की धरती सोने के लिए जानी जाती है। घाना की यह पहचान इसके लिए नहीं है कि उसकी धरती के अंदर क्या है, यह उसके लिए है कि यहां के दिल के अंदर क्या है। घाना से मिले सर्वोच्च सम्मान के लिए मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।”

‘भारत के लिए लोकतंत्र एक सिस्टम नहीं संस्कार है’
घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की मां है। भारत के लिए लोकतंत्र एक सिस्टम नहीं संस्कार है। उन्होंने कहा कि भारत में 2 हजार 500 राजनीतिक दल हैं। 20 अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग राज्यों में सरकार चला रही हैं। यही वजह है कि भारत में आने वाले लोगों का भारत में भव्य स्वागत होता है। घाना में भारतीय के लोग उसी तरह घुले-मिले हैं जैसे चाय में शक्कर मिली होती है। पीएम मोदी ने कहा, जब हम घाना को देखते हैं तो हम एक ऐसे राष्ट्र को देखते हैं जो साहस के साथ खड़ा है। समावेशी प्रगति के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने वास्तव में घाना को पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए प्रेरणा का केंद्र बना दिया है।

भारत लिख रहा है विकास की नई इबारत
घाना की संसंद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।” की बात करता है। पीएम ने घाना की संसद में आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए आतंकवाद बड़ा मुद्दा और बड़ी समस्या है, इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन भी एक बड़ा मुद्दा है। पीएम ने कहा कि भारत आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। कितना सुखद सहयोग है कि भारत के कई गौरवमयी पलों से अफ्रीका जुड़ा हुआ है। जब भारत का चंद्रयान साउथ पोल पर लैंड हुआ था तब मैं भारत में था, आज जब भारत का एक अंतरिक्ष यात्री मानवता की भलाई के लिए स्पेस में है तब भी मैं अफ्रीका में हूं।

‘विश्व व्यवस्था तेजी से बदल रही है’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदलती परिस्थितियों के कारण वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है। प्रौद्योगिकी में क्रांति, ग्लोबल साउथ का उदय और जनसांख्यिकी में बदलाव इसकी गति और पैमाने में योगदान दे रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी विश्व व्यवस्था तेजी से बदल रही है। हमने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा सम्मानित सदस्यगण, भारत और घाना के इतिहास में औपनिवेशिक शासन के निशान हैं, लेकिन हमारी आत्मा हमेशा स्वतंत्र और निडर रही है। हम अपनी समृद्ध विरासत से शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करते हैं। हमें अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता पर गर्व है। हमने स्वतंत्रता, एकता और गरिमा पर आधारित राष्ट्रों का निर्माण किया है। हमारे संबंधों की कोई सीमा नहीं है।

पीएम मोदी ने डॉ क्वामे नक्रूमा का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुझे एक दूरदर्शी, एक राजनेता और घाना के एक प्यारे बेटे डॉ क्वामे नक्रूमा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सम्मान मिला। उन्होंने एक बार कहा था, ‘जो ताकतें हमें एकजुट करती हैं, वो अंतर्निहित हैं और उन आरोपित प्रभावों से कहीं अधिक बड़ी हैं जो हमें अलग रखती हैं।’ उनके शब्द हमारी साझा यात्रा का मार्गदर्शन करते हैं। उनका सपना एक लोकतांत्रिक गणराज्य का था जो मजबूत संस्थाओं पर आधारित हो। सच्चा लोकतंत्र चर्चा और बहस को बढ़ावा देता है। यह लोगों को एकजुट करता है।’

हर क्षेत्र में आगे हैं भारतीय महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी में बनाई गई संस्थाएं प्रतिक्रिया देने में संघर्ष कर रही हैं। बदलती परिस्थितियां वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की मांग करती हैं। हमें काम करने की जरूरत है। यही कारण है कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के  दृष्टिकोण के साथ काम किया। घाना की संसद में पीएम ने कहा कि भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत एक नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र है, जहां वैश्विक कंपनियां जुड़ना चाहती हैं। हमें दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। आज भारतीय महिलाएं विज्ञान, अंतरिक्ष, विमानन और खेल में आगे हैं।

Share76Tweet47

Related Posts

रेहम खान इमरान खान की पूर्व पत्नी की सियासत में एंट्री

रेहम खान इमरान खान की पूर्व पत्नी की सियासत में एंट्री

by The Globalpress Team Navaya
July 18, 2025
0

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और जानी-मानी पत्रकार रेहम खान ने राजनीति में उतरने की...

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकेगा ‘टैरिफ बम’, पुतिन को चेतावनी, 50 दिन की दी मोहलत

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकेगा ‘टैरिफ बम’, पुतिन को चेतावनी, 50 दिन की दी मोहलत

by The Globalpress Team Navaya
July 17, 2025
0

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध (Russia-Ukraine War) जारी है और दोनों ओर से मिसाइल...

ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे लाखों अवैध प्रवासियों को करेंगे निर्वासित

ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे लाखों अवैध प्रवासियों को करेंगे निर्वासित

by The Globalpress Team Navaya
July 17, 2025
0

वाशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे लाखों अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने का पक्का मन...

ताइवान में चीन की सैन्य हलचल बढ़ी

ताइवान में चीन की सैन्य हलचल बढ़ी

by The Globalpress Team Navaya
July 17, 2025
0

ताइपे (ताइवान)। ताइवान का स्वतंत्र राष्ट्र होना चीन को फूटी आंख नहीं सुहाता। उसकी हरचंद कोशिश है कि ताइवान चीन...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पूरा जोर टेक्सास पर, कांग्रेस में मजबूत स्थिति के लिए जीतना चाहते हैं पांच सीट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पूरा जोर टेक्सास पर, कांग्रेस में मजबूत स्थिति के लिए जीतना चाहते हैं पांच सीट

by The Globalpress Team Navaya
July 17, 2025
0

वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस समय सबसे बड़ी चिंता कांग्रेस में रिपब्लिकन की मजबूत...

Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे, भव्य स्वागत, देखिये – video

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे, भव्य स्वागत, देखिये – video

July 11, 2025
Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी, जेएसएसपी की परीक्षा अब दो चरण में होगा, ईंचागढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, हिंदू न्यास बोर्ड को दिये गये पैसे, अब ज्यादा पुलिसवालों को मिलेगा पुरस्कार, एनसीसी के कैडेट अब एसी ट्रेन में कर सकेंगे सफर, जानें, किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देखिये – video

June 23, 2025
Jamshedpur mango jam – मानगो पुल पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित, पुल पर स्कूल वैन सहित फंसी कई गाड़ियां, देखिए –  video

Jamshedpur mango jam – मानगो पुल पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित, पुल पर स्कूल वैन सहित फंसी कई गाड़ियां, देखिए –  video

July 3, 2025
saraikela kandra fraud-कांड्रा गुप्ता पेट्रोल पंप में5480 रुपए की धोखाधड़ी, कार व जार में पेट्रोल भरवाया, फ्रॉड एप्प से पेटीएम किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, देखिए video

saraikela kandra fraud-कांड्रा गुप्ता पेट्रोल पंप में5480 रुपए की धोखाधड़ी, कार व जार में पेट्रोल भरवाया, फ्रॉड एप्प से पेटीएम किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, देखिए video

June 19, 2025
LG Window AC: विंडो AC पर भारी गिरावट, सिर्फ ₹1700 में ऑर्डर… 500 की EMI पर गर्मी का मुँह तोड़ इलाज

LG Window AC: विंडो AC पर भारी गिरावट, सिर्फ ₹1700 में ऑर्डर… 500 की EMI पर गर्मी का मुँह तोड़ इलाज

0
HBSE Class 12th Previous Year Question Papers PDF

HBSE Class 12th Previous Year Question Papers PDF

0
gamharia vasanti durga puja- सतबोहनी में महाष्टमी पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 51 वर्षो से होती है वासंती दुर्गा पूजा

gamharia vasanti durga puja- सतबोहनी में महाष्टमी पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 51 वर्षो से होती है वासंती दुर्गा पूजा

0
छोटू सा डिजाइन और कीमत सिर्फ ₹11000… ये है नया TATA Portable AC, 30% पॉवर एफिशिएंट और 24 घंटे तूफानी कूलिंग के साथ

छोटू सा डिजाइन और कीमत सिर्फ ₹11000… ये है नया TATA Portable AC, 30% पॉवर एफिशिएंट और 24 घंटे तूफानी कूलिंग के साथ

0
₹55,000 की छूट के साथ लौट आई Hyundai Sonata, जानिए ऑफर की पूरी डिटेल

₹55,000 की छूट के साथ लौट आई Hyundai Sonata, जानिए ऑफर की पूरी डिटेल

July 18, 2025
Ferrato Disruptor सिर्फ 1.55 लाख में स्पोर्टी लुक, LED लाइट्स और डुअल चैनल ABS के साथ

Ferrato Disruptor सिर्फ 1.55 लाख में स्पोर्टी लुक, LED लाइट्स और डुअल चैनल ABS के साथ

July 18, 2025
यहाँ क्लिक कर देखे जानकारीएमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट, mpresults.nic.in पर रोल नंबर से कर सकेंगे चेक

यहाँ क्लिक कर देखे जानकारीएमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट, mpresults.nic.in पर रोल नंबर से कर सकेंगे चेक

July 18, 2025
भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट ड्रॉ, हामज़ा शेख़ के शतक ने इंग्लिश टीम को हार से बचाया

भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट ड्रॉ, हामज़ा शेख़ के शतक ने इंग्लिश टीम को हार से बचाया

July 18, 2025
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.