Awas Plus Survey App 2025: भारत देश के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया को और भी काफी आसान बनाने के लिए भारतीय केंद्र सरकार द्वारा आवास प्लस 2024 ऐप को जारी कर दिया गया है। आवास प्लस 2024 को आवास प्लस सर्वे ऐप 2025 भी कहा जा रहा है। दरअशल इस एप की सहायता से आवेदन करने वाले गरीब परिवार घर बैठे ऑनलाइन के जरिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और इसका पूरा पुरा लाभ प्राप्त कर सकते है।
Awas Plus Survey App 2025
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास सर्वे 10 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक लगातार होगा। जिसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा आवास प्लस सर्वे अप 2025 को आप सभी के बीच लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप की मदद से सर्वे करने वाले व्यक्ति अपने स्वयं के मोबाइल से अपने आधार एवं फेस पहचान का प्रयोग करके इस योजना हेतु सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
यही नहीं इस ऐप की सहायता से ग्रामीण आवास योजना से जुड़ी प्रत्येक खबरों को आवेदन करने वाले परिवार बिलकुल आसानी पूर्वक जान सकते हैं। क्योंकि इस ऐप में आवेदन करने से लेकर लाभार्थी सूची तक की पूरी जानकारी प्रदान की जाती है। लेकिन इसके लिए व्यक्ति को आवास प्लस एप को डाउनलोड करना होता है। डाउनलोड और फिर सर्वे कैसे करें इसकी संपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए, इस आर्टिकल में शुरू से अंत तक बने रहें।
Awas Plus Survey App 2025: Overall
Details | Description |
---|---|
लेख का नाम | Awas Plus Survey App 2025 |
योजना का नाम | PM Awas Yojana Gramin |
संगठन का नाम | Ministry of Housing and Rural Affairs |
लाभार्थियों | देश के नागरिक |
फ़ायदे | प्रति यूनिट ₹1.20 लाख तक |
आवेदन शुल्क | Nil |
आवेदन मोड | Online |
नाम ऑफ़ एप्लीकेशन | AwaasPlus 2024 |
Official website | pmaymis.gov.in |
Awas Plus 2024 ऐप को डाउनलोड कैसे करें?
- इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- यहां जाने के बाद सर्च बार में आवास प्लस 2024 एप को सर्च करना होगा।
- सच करने के बाद आवास प्लस 2024 अप आपके सामने दिखेगा।
- इस ऐप पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर ले।
- डाउनलोड हो जाने के बाद एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लें।
- अब इस ऐप के जरिए से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आप आवेदन या सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Awas Plus Survey App 2025 के लिए पात्रता
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का बेघर परिवार से होना अति आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले परिवार पहले किसी आवास का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का साल का इनकम 2.5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले परिवार का न्यूनतम आयु सीमा 18 से अधिक होना चाहिए।
- आवेदक परिवार के एक सदस्य के नाम पर ही आवास योजना का लाभ लेने के पात्र है।
- आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स पेयर और सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता
- पहचान पत्र
- निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Awas Plus 2024 Survey APP के द्वारा PMAY-G सर्वे प्रक्रिया
- AwasPlus2024 Survey App को खोलकर सबसे पहले आपको भाषा का चयन करना होगा।
- उसके बाद सेल्फ सर्वे का विकल्प के चयन के ऊपर आपको क्लिक करना है।
- अब फेस और ऑथेंटिकली का विकल्प आपको दिखेगा, इसके ऊपर क्लिक करके प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आधार फेस आरडीएफ खुल जाएगा, जिसमें आवेदक का चेहरा को दिखाना है।
- चेहरा दिखाने से ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर बहुत सारी जानकारी दिखाई देगा, जिसको पढ़कर आपको ओके के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एम पिन सेट कर लेना है, इसके बाद आपसे पूछी गई सभी जानकारी को बिल्कुल सही-सही भर देना है।
- इतना करने के बाद आपको एडिट सर्वे के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फार्म को पूरी जानकारी भर लेना है।
- फिर आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर देना है, और आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है।
- कुछ इस प्रकार पीएम आवास योजना हेतु सर्वे की प्रक्रिया को इस ऐप के द्वारा पूरा किया जा सकता है।