• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो प्रयासों को विफल कर दिया। इस दौरान प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिलों में अलग-अलग अभियानों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के चार आत्मघाती हमलावरों समेत 25 लड़ाकों को मार गिराया गया। इन अभियानों में सुरक्षा बलों के पांच जवानों की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को यह जानकारी दी।

डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने बताया कि इन अभियानों के खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया। 24 और 25 अक्टूबर को सुरक्षा बलों ने कुर्रम जिले के गाकी और उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम के पास अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो बड़े समूहों की गतिविधियों का पता लगाया। सुरक्षा बलों ने स्पिनवाम में चार आत्मघाती हमलावरों सहित 15 लड़ाकों को ढेर कर दिया। गाकी में भी दस लड़ाके मारे गए।

आईएसपीआर के बयान के अनुसार, मुठभेड़ में पांच सैनिकों हवलदार मंजूर हुसैन (35) , सिपाही नौमान इलियास कियानी (23) सिपाही मोहम्मद आदिल (24), सिपाही शाहजहां (25) और सिपाही अली असगर (25) की जान चली गई। राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने लिए सुरक्षा बलों की वीरता की सराहना की। सरकारी प्रसारक रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

अमेरिका को भारत का निर्यात घट कर हुआ आधा, गैर-अमेरिकी बाजारों ने मजबूती

अमेरिका को भारत का निर्यात घट कर हुआ आधा, गैर-अमेरिकी बाजारों ने मजबूती

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

कोलकाता। भारत का अमेरिका को निर्यात कम हुआ है, जबकि गैर-अमेरिकी गंतव्यों को निर्यात मजबूत बना हुआ है और पिछले...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: दमदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स से भरपूर फिल्म

March 19, 2026
Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

Free Fire Diamonds ID Free: 2026 में Free Fire Diamonds ID Free Generator से फ्री डायमंड कैसे पाएं?

March 19, 2026
OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

March 18, 2026
Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

Garena Free Fire Max Redeem Codes 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री डायमंड

March 18, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.