• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home Sports

ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in Sports
0

नई दिल्ली। जैसा कि आशंका जताई जा रही थी, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अब ओवल टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार देर रात आधिकारिक रूप से पंत के बाहर होने और तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एन जगदीशन को पंत के स्थान पर टीम में शामिल करने की घोषणा की।

पंत को यह चोट मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन उस समय लगी जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश कर रहे थे और गेंद सीधे उनके जूते पर लगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और उसी शाम उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार पंत कम से कम छह हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।

हालांकि चोट गंभीर थी, लेकिन पंत ने सभी को चौंकाते हुए अगले दिन बल्लेबाज़ी फिर से शुरू की और अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए नहीं उतरे क्योंकि केएल राहुल और मध्यक्रम ने संघर्ष करते हुए भारत को ड्रॉ तक पहुंचाया।

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद पंत की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा,”एक बात जो मैं जरूर कहना चाहूंगा, वह यह है कि इस टीम की असली बुनियाद और उसका चरित्र ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के बलिदान से तैयार होगा। टूटी हुई टांग के साथ बल्लेबाज़ी करना कोई आम बात नहीं है। उन्होंने देश के लिए जो किया, वो आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।”

गंभीर ने आगे कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह जिस फॉर्म में थे, उस दौरान चोटिल हो गए। लेकिन वह टेस्ट टीम का एक अहम हिस्सा हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस लौटेंगे।”

गौरतलब है कि चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को पहले ही कई चोटों का सामना करना पड़ा था। आकाश दीप (ग्रॉइन), अर्शदीप सिंह (उंगली) और नितीश रेड्डी (घुटने) घायल हो गए थे। जहां नितीश पूरे सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं, वहीं आकाश दीप और अर्शदीप की वापसी ओवल टेस्ट के लिए हो चुकी है।

पांचवें टेस्ट के लिए भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कांबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीशन (विकेटकीपर)।

 

Related Posts

तिलक वर्मा ने काउंटी हैम्पशायर के लिए जड़ा शतक

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। खासकर तिलक वर्मा ने...

अब छोटे फ़ोन पर भी मिलेगा वही बड़ा मज़ा

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

Free Fire Lite launched: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन आपका मोबाइल थोड़ा पुराना है या उसमें स्टोरेज...

‘वॉरियर’ बने ऋषभ पंत, डकेट और क्रॉली शतक से चूके

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

इंग्लैंड :इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर की अंगुली में क्रिस वोक्स...

 चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजन पैदा कर सकते हैं जोखिम: आयोग

by The Globalpress Team Navaya
July 29, 2025
0

बेंगलुरु : आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद खिताब जीतने के जश्न में शामिल...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Motorola G57 Power 5G पर मिल रही है भारी छूट, सस्ते में पाएं पावरफुल परफॉर्मेंस

Motorola G57 Power 5G पर मिल रही है भारी छूट, सस्ते में पाएं पावरफुल परफॉर्मेंस

February 13, 2026
Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

February 13, 2026
Funky Movie Review: मस्ती, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

Funky Movie Review: मस्ती, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

February 13, 2026
Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

February 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.