नई दिल्ली। इस वर्ष केरल में 27 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि इस बार केरल में मानसून का प्रवेश 27 मई को होने जा रहा है। पिछले वर्ष मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था। शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की शुरूआत केरल में मानसून के मौसम से होती है। जैसे-जैसे मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है, चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिलती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में आता है, जिसका मानक विचलन लगभग 7 दिन होता है। आईएमडी ने एक स्वदेशी रूप से विकसित अत्याधुनिक सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग करते हुए इस साल 27 मई को मानसून का पूवार्नुमान लगाया है।
इस स्वदेशी मॉडल में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान, दक्षिण प्रायद्वीप में मानसून-पूर्व वर्षा का चरण, उपोष्णकटिबंधीय उत्तर-पश्चिम प्रशांत महासागर में औसत समुद्र तल दबाव, दक्षिण चीन सागर में बहिगार्मी दीर्घ तरंग विकिरण, उत्तर-पूर्वी हिन्द महासागर में निचली क्षोभमंडल क्षेत्रीय हवा और इंडोनेशिया क्षेत्र में ऊपरी क्षोभमंडलीय क्षेत्रीय हवा का अध्ययन किया जाता है। पिछले 20 सालों के दौरान केरल में मानसून के शुरू होेने की तारीख के बारे में मौसम विभाग के ज्यादातर पूवार्नुमान सही साबित हुए हैं।