IOCL इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नाॅन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के माध्यम से जूनियर ऑपरेटर ग्रेड 1, जूनियर अटेंडेंट ग्रेड 1 तथा जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड III के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू होकर 23 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। जो भी कैंडीडेट्स सरकारी नौकरी की खोज में हैं वे अब अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
ज़रूरी योग्यताएं:
इस भर्ती के लिए कैंडीडेट्स की योग्यताएं पद अनुसार अलग अलग तय की गई हैं। इस भर्ती के लिए कैंडीडेट्स द्वारा कम से कम मैट्रिक के साथ आईटीआई, हायर सेकेंडरी या फिर ग्रेजुएशन पूरा किया गया होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडीडेट्स की कम से कम आयु 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 31 जनवरी 2025 के बेस पर की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया:
1. IOCL कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले iocl.com पर जाना होगा।
2. अब वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध कैरियर सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़े हुए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी ज़रूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अन्य ज़रूरी जानकारी जैसे कि व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि भरनी होगी।
5. आखिर में, कैंडीडेट्स तय किए गए शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
इस भर्ती में सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क ₹300 जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क तय नहीं किया गया है।
खाली पदों की जानकारी:
इस भर्ती के जरिए कुल 246 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इसमें जूनियर ऑपरेटर ग्रेड 1 के लिए 215 पद, जूनियर अटेंडेंट ग्रेड 1 के लिए 23 पद तथा जूनियर बिजनेस अस्सिटेंट ग्रेड III के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं।
जरुरी निर्देश:
कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले IOCL आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन ज़रूर करना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को यह तय करना होगा कि वह फॉर्म की हार्ड कॉपी संभाल कर ध्यान पूर्वक रखें। भर्ती से जुड़ी हुई किसी भी समस्या के लिए कैंडिडेट्स IOCL के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।