• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

 आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के बड़े नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को सीरिया में छापामार कार्रवाई में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक वरिष्ठ नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की विज्ञप्ति में दी गई है। आईएसआईएस को इस्लामिक स्टेट (आईएस), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांट (आईएसआईएल), या दायश भी कहा जाता है। यह आतंकी इस्लामी समूह इराक और सीरिया में सक्रिय है।

सीएनएन की खबर के अनुसार, सेंटकॉम की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएस के वरिष्ठ नेता धिया जौबा मुस्लीह अल-हरदानी, उसके दो युवा पुत्र अब्दुल्ला धिया अल-हरदानी और अब्द अल-रहमान धिया जौबा अल-हरदानी अमेरिकी और गठबंधन सेनाओं के साथ-साथ नई सीरियाई सरकार के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद तीन बच्चों और तीन महिलाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सीएनएन के अनुसार, सेंटकॉम ने अपनी विज्ञप्ति में छापे के बारे में इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी है।

सेंटकॉम कमांडर जनरल एरिक कुरिल्ला ने विज्ञप्ति में कहा, “हम आईएसआईएस आतंकवादियों का लगातार पीछा करते रहेंगे। वह चाहे आसमान में हों या पाताल में।” उल्लेखनीय है कि अमेरिका गठबंधन सेनाओं के साथ लंबे समय से सीरिया और इराक में आईएसआईएस विरोधी अभियान का संचालन कर रहा है। अमेरिकी सेना ने मई में इराक में एक और सीरिया में एक आतंकी को मार गिराया था। इससे पहले मार्च में अमेरिकी सेना ने इराक में एक सटीक हवाई हमलाकर आतंकवादी समूह के संचालन प्रमुख और प्रतिनिधि समिति के अमीर अब्दुल्ला मक्की मुस्लीह अल-रिफाई और एक अन्य आईएसआईएस आतंकवादी को मार गिराया था।

अमेरिका ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह सीरिया से अपनी लगभग आधी सेना वापस बुला रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा था कि इसके परिणामस्वरूप सीरिया मेंअमेरिकी सेना के एक हजार से भी कम सैनिक रह जाएंगे। उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन हाल ही में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। यह संगठन कभी सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति के नेतृत्व में सक्रिय था।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Motorola G57 Power 5G पर मिल रही है भारी छूट, सस्ते में पाएं पावरफुल परफॉर्मेंस

Motorola G57 Power 5G पर मिल रही है भारी छूट, सस्ते में पाएं पावरफुल परफॉर्मेंस

February 13, 2026
Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

February 13, 2026
Funky Movie Review: मस्ती, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

Funky Movie Review: मस्ती, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

February 13, 2026
Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री

February 12, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.