• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को 'अनुचित और अन्यायपूर्ण'

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को 'अनुचित और अन्यायपूर्ण'

नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल आयात पर लगाए गए 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ पर करारा जवाब देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। भारत का कहना है कि यह कदम ‘अनुचित, अन्यायपूर्ण और बेवजह’ है। सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत का तेल आयात बाजार की जरूरतों और 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया,’हमने अपनी स्थिति पहले ही साफ कर दी है। हमारे तेल आयात बाजार के हालात पर आधारित हैं और इसका मकसद देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।’

‘यह पूरी तरह से अनुचित और बेवजह है’
भारत ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हितों के लिए ऐसे ही कदम उठा रहे हैं, लेकिन अमेरिका ने सिर्फ भारत को निशाना बनाया, जो कि नाइंसाफी है। मंत्रालय ने आगे कहा, ‘यह बेहद दुखद है कि अमेरिका ने भारत के खिलाफ अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया। हम इसे पूरी तरह से अनुचित और बिना वजह का मानते हैं।’ अपने बयान से भारत ने साफ कर दिया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात को लेकर सवाल उठाए और पहले 25 फीसदी और फिर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की।

27 अगस्त से लागू होगा अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में अब कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगेगा। पिछले हफ्ते ही ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी, और अब नए आदेश के बाद यह टैरिफ और बढ़ गया है। ट्रंप ने इस नए टैरिफ को लागू करने से कुछ घंटे पहले ही कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के तहत कुछ खास सामानों को छोड़कर बाकी सभी भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। शुरुआती 25 प्रतिशत टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा, जबकि अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से शुरू होगा।

ट्रंप ने मंगलवार को दी थी अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी
बता दें कि मंगलवार को ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखता है, तो वह 24 घंटे के अंदर भारी शुल्क लगाएंगे। ट्रंप का कहना है कि रूस, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भारत से तेल बिक्री के पैसे का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन भारत सस्ता तेल पाने के लिए इस बात को नजरअंदाज कर रहा है। इससे पहले 30 जुलाई को भी ट्रंप ने भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क की घोषणा की थी और कहा था कि रूस से तेल और गैस खरीदने की वजह से भारत पर अलग से जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि भारत की तरफ से ट्रंप के इन कदमों पर करारा जवाब दिया गया है।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Itel Zeno 100 Pro: दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और बजट कीमत के साथ आया नया स्मार्टफोन

Itel Zeno 100 Pro: दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और बजट कीमत के साथ आया नया स्मार्टफोन

July 11, 2026
Idhayam Murali Movie Review: दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म, जानें कैसी है यह नई तमिल मूवी

Idhayam Murali Movie Review: दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्म, जानें कैसी है यह नई तमिल मूवी

July 11, 2026
Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: अब घर बैठे देखें आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: अब घर बैठे देखें आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी

July 10, 2026
iQOO Z11 Lite 5G: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन

iQOO Z11 Lite 5G: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन

July 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.