• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

अमेरिका का भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ आज से लागू

Abhishek Suthar by Abhishek Suthar
in International
0
अमेरिका का भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ आज से लागू

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल की खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है। खास बात यह है कि 7 अगस्त यानी आज से 25 प्रतिशत के प्रारंभिक टैरिफ लागू होने से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। 30 जुलाई को अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की थी जो आज से प्रभावी हो गया है। बुधवार को घोषित अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होगा।

tairif

व्हाइट हाउस की तरफ से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि भारत इस समय रूस से तेल का आयात कर रहा है, इसी आधार पर अमेरिका आने वाले भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया गया है।

अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा को भारत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। इन मुद्दों पर भारत पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। जिसमें यह तथ्य शामिल है कि भारत का आयात बाजार की परिस्थितियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य भारत की एक अरब 40 करोड़ आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ का फैसला किया है, जबकि कई अन्य देश अपने राष्ट्रीय हित में वही काम कर रहे हैं। भारत ने इसे अनुचित, तर्कहीन और अकारण बताते हुए कहा कि अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद ब्राजील के साथ भारत सबसे अधिक अमेरिकी टैरिफ वाला देश बन गया है। अमेरिका ने दोनों देशों पर 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। जबकि म्यांमार पर 40 फीसदी, थाईलैंड और कंबोडिया पर 36-36 फीसदी, बांग्लादेश पर 35 फीसदी, चीन और श्रीलंका पर 30-30 फीसदी टैरिफ लगाया है।

अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ से भारतीय कपड़ा, समुद्री उत्पाद, रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों पर सबसे अधिक असर पड़ने का खतरा है। इसके साथ ही भारत के मुकाबले प्रतिस्पर्धी देशों पर कम टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजारों में भारतीय उत्पादों के पिछड़ने का भी जोखिम है।

अमेरिका ने फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन, महत्वपूर्ण खनिज आदि को उच्च टैरिफ से बाहर रखा है। खास बात यह है कि अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा, उससे पहले 25 अगस्त को अमेरिकी वार्ताकारों की टीम भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के सिलसिले में भारत आने वाली है।

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Ustaad Bhagat Singh Day 1 Box Office Collection: जानिए पहले दिन की कमाई

Ustaad Bhagat Singh Day 1 Box Office Collection: जानिए पहले दिन की कमाई

March 20, 2026
OnePlus Nord 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक रिपोर्ट्स में दिखी दमदार स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक रिपोर्ट्स में दिखी दमदार स्पेसिफिकेशन्स

March 20, 2026
Vivo T5x 5G दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आ रहा नया 5G स्मार्टफोन जानें लॉन्च डेट और कीमत

Vivo T5x 5G दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आ रहा नया 5G स्मार्टफोन जानें लॉन्च डेट और कीमत

March 20, 2026
Jetour T2: India Launch दमदार SUV सेगमेंट में हलचल, Toyota Fortuner को देगी कड़ी टक्कर

Jetour T2: India Launch दमदार SUV सेगमेंट में हलचल, Toyota Fortuner को देगी कड़ी टक्कर

March 20, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.