• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
The Global Press
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra
No Result
View All Result
The Global Press
No Result
View All Result
Home International

अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला

The Globalpress Team Navaya by The Globalpress Team Navaya
in International
0

एडिनबर्ग । अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक “व्यापक” टैरिफ समझौता कर लिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका देने वाले संभावित व्यापार युद्ध को टाल दिया गया है। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच स्कॉटलैंड में ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर हुई संक्षिप्त बैठक के बाद हुआ।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत को “बहुत दिलचस्प” बताया और कहा, “मुझे लगता है कि यह दोनों पक्षों के लिए बहुत शानदार रहेगा।” वहीं, वॉन डेर लेयेन ने इसे “अब तक का सबसे बड़ा समझौता” कहा और ट्रंप को “कठोर लेकिन निष्पक्ष वार्ताकार” की संज्ञा दी।

व्हाइट हाउस की ओर से 01 अगस्त से यूरोपीय वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने की अंतिम समय-सीमा तय की गई थी। अगर यह वार्ता विफल होती, तो यूरोपीय संघ भी सैकड़ों अमेरिकी उत्पादों जैसे बीफ, ऑटो पार्ट्स, बियर और बोइंग विमानों पर जवाबी शुल्क लगाने को तैयार था।

ट्रंप लंबे समय से अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी देते आ रहे हैं। उन्होंने यूरोप के साथ व्यापार को “एकतरफा और अमेरिका के लिए अनुचित” बताया था।

यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने पुष्टि की कि अगर समझौता न होता, तो 01 अगस्त से टैरिफ निश्चित रूप से लागू हो जाते। उन्होंने कहा, “अब कोई विस्तार नहीं, कोई और रियायत नहीं।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा, “फिर भी लोग राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर सकते हैं। वह हमेशा सुनने को तैयार रहते हैं।”

उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक में यूरोपीय संघ के शीर्ष व्यापार वार्ताकार मारोस शेफकोविच, उर्सुला के चीफ ऑफ स्टाफ ब्योर्न साइबर्ट, व्यापार महानिदेशक सबीने वेयंड और अमेरिका में ईयू के कृषि प्रमुख थोमस बार्ट भी मौजूद रहे।

 

Related Posts

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई...

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद….

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मलेशिया से जापान के लिए रवाना

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं।...

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

खैबर पख्तूनख्वा में सेना की टीटीपी से मुठभेड़, 25 लड़ाके और पांच जवान मारे गए

by Abhishek Suthar
October 27, 2025
0

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो...

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, देर रात विमानों का संचालन दोबारा शुरू

by Abhishek Suthar
October 19, 2025
0

ढाका। हज़रत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचएसआईए) के कार्गो विलेज में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर पूरी तरह से...

Load More
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Realme Narzo के नए मॉडल्स का खुलासा Amazon टीज़र से कन्फर्म, दो नए फोन आने वाले हैं

Realme Narzo के नए मॉडल्स का खुलासा Amazon टीज़र से कन्फर्म, दो नए फोन आने वाले हैं

December 6, 2025
Poco C85 5G के दमदार फीचर्स का हुआ खुलासा, बजट में 5G और लंबी बैटरी की गारंटी

Poco C85 5G के दमदार फीचर्स का हुआ खुलासा, बजट में 5G और लंबी बैटरी की गारंटी

December 6, 2025
7000mAh बैटरी के साथ Realme P4x 5G हुआ लॉन्च, देखें सभी शानदार फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ Realme P4x 5G हुआ लॉन्च, देखें सभी शानदार फीचर्स

December 5, 2025
Poco C85 5G का 9 दिसंबर को धमाकेदार डेब्यू, बजट में मिलेगा हाई-क्लास 5G स्मार्टफोन

Poco C85 5G का 9 दिसंबर को धमाकेदार डेब्यू, बजट में मिलेगा हाई-क्लास 5G स्मार्टफोन

December 5, 2025
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Call us: +91 8967491470

© 2024 by The Global Press.

No Result
View All Result
  • Home
  • Automobile
  • Tech
  • Country
  • Job
  • Political
  • Sports
  • Entertenment
  • Yojana
  • योग दिवस
  • Rath Yatra

© 2024 by The Global Press.